फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bullion business worth more than four crores on Rakshabandhan

Auraiya News: रक्षाबंधन पर चार करोड़ से अधिक का रहा सराफा कारोबार

Tue, 20 Aug 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bullion business worth more than four crores on Rakshabandhan
औरैया। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व की तैयारियां पिछले एक सप्ताह से देखने को मिल रही थी। जिसके चलते न केवल राखी बाजार गुलजार रहा। पिछले सालों की तुलना में इस बार बाजारों में अधिक धन की बारिश होने पर इन कारोबारों से जुड़े लोगों में खुशी देखने को मिली। सराफा कारोबारियों की मानें इस एक सप्ताह में जिले में रक्षाबंधन पर्व पर चार करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व को लेकर बहनों ने तैयारियां लगभग 10 दिनों पहले शुरू कर दी थी। इधर एक सप्ताह से सराफा बाजार, लेडीज मार्केट, जेसीज चौराहे के निकट खरीदार महिलाओं व बहनों की भीड़ देखने को मिल रही। जिसमें राखियों की दुकानों पर ही नहीं सराफा की दुकानों पर भीड़ रही थी।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों को सोना व चांदी में आयात शुल्क घटने से रक्षाबंधन पर्व पर बाजार में धन की बारिश की उम्मीद पहले से थी। जिसको लेकर उन्होंने पहले से ही तैयारियां कर रखीं थी। इधर आयात शुल्क घटने से सोने व चांदी कीमत कम हुईं थी। हालांकि धीरे-धीरे उनकी कीमत में तेजी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सोना 72500 प्रति 10 ग्राम और चांदी 84 हजार रुपये प्रति किलो जा पहुंची। सराफा कारोबारियों की मानें तो कीमत कम होने के दौरान से ही महिला खरीदारों की भीड़ देखने को मिली थी। जिसको देखते हुए कई सराफा कारोबारियों ने खरीद के हिसाब से ग्राहकों को उपहार भी दिए। सबसे अधिक चांदी की राखियों की बिक्री देखने को मिली।
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश कुमार वर्मा उर्फ लालू ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन पर्व पर पिछले सालों की अपेक्षा सराफा कारोबार अच्छा देखने को मिला है। जनपद में रक्षाबंधन पर्व पर यह कारोबार एक सप्ताह में चार करोड़ से अधिक का रहा है। सराफा कारोबारी सागर वर्मा व मनोज वर्मा ने बताया कि इस बार राखी कारोबार पिछले सालों की तुलना में सबसे अच्छा देखने को मिला है। कई डिजाइनदार चांदी की राखियों की खरीद बहनों ने की।


------------

रेशम के धागे व रुद्राक्ष राखी की खूब हुई खरीदारी

रक्षाबंधन पर्व पर जहां चांदी की राखियों की खूब खरीदारी हुई। तो वहीं रेशम के धागों की राखियों की बिक्री भी कम नहीं देखने को मिली है। इस कारोबार से जुड़े कारोबारियों ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन पर बहनों ने पिछले चार सालों की अपेक्षा अधिक राखियां खरीदी है। राखी के थोक विक्रेता गुड्डू ने बताया कि इस बार जिले भर में राखी का कारोबार 25 लाख के करीब रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed