{"_id":"114725b9b2f287464d064cfd4d00f1f1","slug":"bulldozers-roared-into-town-on-encroachment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अतिक्रमण पर गरजा बुल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अतिक्रमण पर गरजा बुल्डोजर
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 29 Jun 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपजिलाधिकारी मदन चंद्र दुबे के नेतृत्व में रविवार को कस्बे के प्रमुख मार्गो पर बुल्डोजर ने अतिक्रमण ढहा दिए। लोगों के विरोध से बचने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
जिले में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में रविवार को बिधूना कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। सुबह से सड़कों पर बुल्डोजर को निकलता देख लोगों ने शुरू में विरोध का प्रयास किया, लेकिन भारी फोर्स की मौजूदगी के चलते सभी अतिक्रमण ढहा दिए गए।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे से चले अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत फीडर रोड कोतवाली के सामने से शुरू हुई। इस दौरान जिला परिषद मार्केट में व्यापारियों के अतिक्रमण को गिराया गया। वहीं कुछ लोगों ने नाले पर अस्थाई तौर पर पिलर बना रखे थे। यह अधिकारियों की निगाह से बच गए।
विज्ञापन
कोतवाली रोड से शुरू हुआ अभियान पुरानी तहसील, अछल्दा रोड होते हुए सबसे घने मार्केट लोहा बाजार पहुंचा। यहां विरोध की आशंका के चलते पुलिस फोर्स ने सख्ती बनाए रखी। कुछ स्थानों के लिए सुमेंद्र पोरवाल ने एसडीएम ने बातचीत कर मानक के अनुसार ही अतिक्रमण गिराए जाने की बात कही।
देर शाम किशनी रोड होते हुए अतिक्रमण भर्थना रोड पर पहुंचकर समाप्त हो गया। अभियान में एसडीएम मदनचंद्र दुबे के साथ तहसीलदार अरविंद कुमार, कोतवाली प्रभारी आदित्य प्रकाश यादव, एसओ एरवाकटरा विनोद याचदव, अनूप मिश्रा, शिवप्रसाद मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।