फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bulldozer vandalized and snatched 15 thousand for not giving extortion

Auraiya News: रंगदारी न देने पर बुल्डोजर में तोड़फोड़ कर छीने 15 हजार

Wed, 26 Jul 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer vandalized and snatched 15 thousand for not giving extortion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अयाना।
थाना क्षेत्र के जुहीखा-भीखेपुर मार्ग में कार्य कर रहे बुलडोजर चालक व प्लांट मैनेजर के साथ सोमवार देर शाम को सेंगनपुर के कुछ लोगों ने मारपीट की। प्लांट मैनेजर ने मशीन में तोड़फोड़ कर नगदी छीने जाने का आरोप लगा चार नामजद समेत 24 लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने की तहरीर दी है।

फिरोजाबाद के जसराना निवासी मोहित कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह भीखेपुर-जुहीखा मार्ग का निर्माण कार्य करा रहा कंपनी में प्लांट मैनेजर है। आरोप लगाया कि सोमवार शाम निर्माण कार्य के दौरान भीखेपुर व अकबरपुर के रहने वाले चार नामजदों ने काम करने के एवज में रंगदारी की मांग की थी आैर धमका कर चले गए। देर शाम काम बंद होने पर वह चालक रजनीश के साथ बुल्डोजर लेकर प्लांट पर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में सेंगनपुर तिराहे पर कार व आठ बाइक सवार २४ से २५ लोगों ने उनको रोक लिया। रंगदारी न देने पर नामजदों ने अपने साथियों संग उसके व चालक के साथ मारपीट कर बुल्डोजर में तोडफ़ोड़ कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उससे १५ हजार रुपये छीन लिए। साथ ही बिना रंगदारी के काम करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed