फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bulldozer ran on the ground of the crematorium, three detained for creating ruckus

श्मशान घाट की जमीन पर चला बुलडोजर, हंगामा करने पर तीन हिरासत में

Mon, 23 May 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran on the ground of the crematorium, three detained for creating ruckus
श्मशान की जमीन से कब्जा हटवातीं एसडीएम लवगीत कौर। - फोटो : AURAIYA
बिधूना/रुरुगंज। ग्राम पंचायत पुर्वा पीताराम में श्मशान की जमीन पर प्रशासन का सोमवार को बुलडोजर चला। विरोध और हंगामा करने पर तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। कब्जा होने व लापरवाही बरतने पर एसडीएम ने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा है।
विज्ञापन

अवैध कब्जों पर प्रशासन के तेवर सख्त बने हुए हैं। सोमवार दोपहर एसडीएम बिधूना लवगीत कौर, तहसीलदार जीतेश वर्मा पुलिस बल के साथ पुर्वा पीताराम पहुंचे। प्रधान अलका गुप्ता ने बताया कि रुरुकलां रोड पर भूमि संख्या 230 श्मशान की जमीन के रूप में दर्ज है। इसी जमीन से सटी अपनी भूमि को कुछ वर्ष पहले गांव के एक व्यक्ति ने बेचा था।
विज्ञापन

इसका फायदा उठाकर कुछ लोग धीरे-धीरे श्मशान की जमीन पर काबिज हो गए। अब जब अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू हुई तो कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। इस पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद भी लोग हंगामा करते रहे तो पुलिस ने मौके से आदित्य, अवधेश, अश्वनी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, व्यापारी अवधेश राजपूत ने ग्राम प्रधान रुपये मांगने का आरोप लगाया। श्मशान की जमीन पर कब्जा होने और लेखपाल को जानकारी न होने पर एसडीएम ने लेखपाल धर्मेंद्र कुमार को जमकर फटकार लगाई। एसडीएम ने बताया कि श्मशान की जमीन पर जो लोग काबिज थे, उनके कब्जे हटाकर कीमती जमीन खाली कराई गई है। लापरवाही पर लेखपाल पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed