फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Buffalo dies due to dog bite, panic among milk drinking villagers

Auraiya News: कुत्ते के काटने से मरी भैंस, दूध पीने वाले ग्रामीणों में दहशत

Tue, 12 Nov 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Buffalo dies due to dog bite, panic among milk drinking villagers
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले गांव किशनपुर में एक भैंस की कुत्ते के काटने के बाद मौत हो गई। अब इस भैंस का दूध पीने वाले लोगों में दहशत है। जान के खतरे को देखते हुए सोमवार को किशनपुर गांव निवासी एक दर्जन के करीब लोग ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर दिबियापुर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने स्वास्थ्य में कोई बदलाव न होने की जानकारी कर उन्हें खतरे से बाहर बताया। इसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में पागल कुत्ते के काटने से भैंस की मौत के बाद ग्रामीण बेहद चिंतित दिख रहे हैं। वहीं सोमवार को लगभग एक दर्जन से अधिक ग्रामीण ट्रैक्टर से आकर सीएचसी दिबियापुर में टीका लगवाने पहुंचे। ग्रामवासियों ने बताया कि तीन दिन से गांव में पागल कुत्ता घूम रहा है। कुत्ते के काटने से भैंस की मौत हो गई। कुत्ते के काटने के बाद भी ग्रामीणों के द्वारा भैंस के दूध का सेवन किया गया। वहीं भैंस की मौत हो जाने के बाद अब उन्हें स्वयं के स्वास्थ्य की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

मामले में दिबियापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने बताया कि किशनपुर गांव के लोग सीएचसी आए थे। उनके स्वास्थ्य में कुत्ते के काटने के बाद भैंस के दूध के सेवन का कुछ असर नहीं दिखा है। ग्रामीण अफवाह के चलते जान के खतरे को लेकर चिंतित थे। जिन्हें समझाकर घर भेज दिया गया है। सभी लोग खतरे के बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed