फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Buffalo dies after high tension line falls on it, farmer scorched

Auraiya News: हाईटेंशन लाइन भैंस पर गिरने से मौत, किसान झुलसा

Sun, 24 May 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 24 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Buffalo dies after high tension line falls on it, farmer scorched
फोटो-5- सीएचसी में झुलसा बैठा किसान। संवाद
अटसू। थाना क्षेत्र के ग्राम बेलाझार ऊंचा में रविवार रात 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर जाने से एक भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं करंट की चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। किसान को सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
गांव बेलाझार ऊंचा निवासी मंजू देवी अनुसार गांव के बीच से हाईटेंशन लाइन निकली है। रविवार रात करीब सवा दो बजे अचानक टूटकर गिर गया। तार पहले एक भैंस पर गिरा, इससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं मंजू देवी के पति चंद्रशेखर रात में शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। अंधेरे में उन्हें टूटे विद्युत तार की जानकारी नहीं हो सकी और उनका पैर तार पर पड़ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल विद्युत निगम को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। बाद में परिजन घायल चंद्रशेखर को सीएचसी ले गए। मंजू ने बताया कि जून में उसकी बेटी की शादी है। ऐसे में भैंस की मौत और पति के गंभीर रूप से घायल हो जाने से परिवार परेशान है।

गांव निवासी विनय राजपूत, नरेंद्र राजपूत व शिवम ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारियों को गांव के बीच से लाइन हटाने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। चपटा सबस्टेशन के अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि सूचना पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। लाइन मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed