{"_id":"6920ae2cfeb00dec0d047d15","slug":"bsf-asi-who-came-home-on-leave-dies-in-road-accident-auraiya-news-c-211-1-aur1009-134771-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छुट्टी पर घर आए बीएसएफ में एएसआई की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छुट्टी पर घर आए बीएसएफ में एएसआई की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
फफूंद। छत्तीसगढ़ में तैनात कस्बा निवासी बीएसएफ में एएसआई की शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वह स्कूटी से साली और भांजे को औरैया छोड़ने जा रहे थे तभी स्कूटी अनियंत्रित होकर मुरादगंज तिराहे पर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में साली और भांजा भी घायल हो गया था।
कस्बा के मोहल्ला चमनगंज नई बस्ती निवासी हलीम खां (55) बीएसएफ की 178 यूनिट दुर्ग कोंडल छत्तीसगढ़ में एएसआई थे। करीब एक माह पहले अपने पुत्र रहीस खां की शादी के लिए छुट्टी पर घर आए थे। छह नवंबर को बेटे की शादी के बाद घर पर छुट्टी काट रहे थे। शुक्रवार सुबह वह अपनी साली अफसाना और 14 वर्षीय भांजे अर्सलीन को औरैया के मोहल्ला रजा नगर स्कूटी से छोड़ने जा रहे थे। कस्बा के मुरादगंज तिराहे पर स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई और डिवाइडर से जाकर टकरा गई। हादसे में हलीम, उसकी साली व भांजा घायल हो गए। एंबुलेंस से तीनों को दिबियापुर सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने हलीम खां को मृत घोषित कर दिया। साली व भांजे को उपचार के बाद घर जाने दिया। बीएसएफ एएसआई की मौत की जानकारी पर परिजन में कोहराम मच गया। मृतक का एक बेटा रहीस खां और एक बेटी स्वीटी है। सीओ सृष्टि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
बेटे के जेल जाने से लगा था सदमा, बढ़ाई थी छुट्टी
फफूंद। बीएसएफ के एएसआई हलीम खां के इकलौते बेटे की शादी छह नवंबर को हुई थी। घर में खुशियों को माहौल था। तभी आठ नवंबर को कानपुर निवासी एक महिला उसके घर पहुंची और यौन शोषण का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया था। महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही। इसके बाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की और शादी के तीन दिन बाद युवक को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेज दिया था। हलीम के भाई शिक्षक सलीम खान ने बताया कि बेटे के जेल जाने के बाद से वह बेहद परेशान थे। ब्लड प्रेशर के मरीज होने से दिमागी तनाव भी बढ़ गया था। बेटे के जेल जाने के बाद कई बार वह घर में बेहोश होकर गिर चुके थे। परेशानी बढ़ने से उन्होंने अपनी छुट्टियां बढ़वा लीं थीं। इसी बीच सड़क हादसे में मौत के बाद तो परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।