फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BSc student dies by suicide; FIR registered against three individuals

Auraiya News: बीएससी के छात्र ने दी जान, तीन के खिलाफ प्राथमिकी

Fri, 30 Oct 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
BSc student dies by suicide; FIR registered against three individuals
अयाना (औरैया)। थानाक्षेत्र में बीएससी कृषि के छात्र ने ननिहाल में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन को मौके से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें छात्र ने अजीतमल के तीन लोगों पर बहने से छेड़छाड़, धमकाने और ऊंच चौकी के दरोगा पर आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें दरोगा के खिलाफ अलग से प्रार्थना पत्र दिया गया है।
विज्ञापन

अजीतमल क्षेत्र के रहने वाले युवक ने बताया कि उनका बड़ा भाई क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में बीएससी कृषि की पढ़ाई कर रहा था। 18 अक्तूबर को उनकी 10 वर्षीय बहन घर पर अकेली थी, इसी दौरान क्षेत्र के ही तीन लोगों ने घर में घुसकर छेड़खानी और तोड़फोड़ की। पुलिस से शिकायत के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो डाक के माध्यम से शिकायत भेजी गई। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बताया कि 21 अक्तूबर को उनके व भाई के खिलाफ छेड़खानी की प्राथमिकी आरोपी पक्ष की एक महिला की ओर से दर्ज कराई थी। इस मामले में दरोगा शिवबालक को जांच मिली थी। 21-22 अक्तूबर को दरोगा ने भाई को चौकी बुलाया था। आरोप है कि वहां मोबाइल जब्त कर लिया गया। बहन से छेड़खानी करने वाले आरोपी उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इससे परेशान होकर मृतक ने सुसाइड नोट लिखकर खेत में आम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। मामले पुलिस के रवैया से जुड़ा होने के चलते मृतक के पिता से पुलिस ने तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हालांकि इसमें दरोगा का नाम नहीं है। मृतक के भाई ने बताया कि दरोगा के खिलाफ अलग से एक प्रार्थना पत्र दिया गया है। दो पेज के सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा कि आरोपियों ने धमकी दी थी कि तेरे खानदान को जान से मार देंगे। इसी वजह से वह आत्महत्या कर रहा है। पुलिस से परिवार की सुरक्षा की मांग की बात भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दरोगा के खिलाफ अलग से प्रार्थना पत्र दिया गया है। उसकी जांच की जा रही है। मृतक छात्र ने अपने मोबाइल से एक युवती की फोटो वायरल की थी। इसके चलते मोबाइल लिया गया था। -शैलेंद्र सिंह, सीओ अजीतमल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed