फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BSA found school surrounded by irregularities during inspection, headmaster suspended

Auraiya News: बीएसए को निरीक्षण में अनियमितताओं से घिरा मिला विद्यालय, प्रधानाध्यापक निलंबित

Thu, 19 Oct 2023 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
BSA found school surrounded by irregularities during inspection, headmaster suspended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अछल्दा ग्रामीण कंपोजिट में नौनिहालों की शिक्षा के नाम पर धांधली व सरकारी धन पर डाका डालने का मामला सामने आया है। कान्वेंट स्कूलों के बच्चों की उपस्थिति स्कूल में दिखा छात्र संख्या बढ़ाकर कन्वर्जन कास्ट की धांधली पकड़ी गई है। बुधवार को बीएसए के निरीक्षण के दौरान यह मामला उजागर हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है।
बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार को अछल्दा ग्रामीण कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक पवन वीर सिंह, सहायक अध्यापक अरुण प्रताप सिंह, शिक्षा मित्र सरला देवी व हनुमंत सिंह अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय में कुल छात्र नामांकन 252 (प्रा विद्यालय-176 व पूर्व माध्यमिक विद्यालय-76) अंकित पाया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कुल 32 बच्चे उपस्थित पाए गए। जबकि पूर्व दिनों में एमडीएम रजिस्टर में 150, 151, 154 दर्ज पाए गए। जिसके तहत कन्वर्जन कास्ट निकाली जा रही है। जिन बच्चों के नाम दर्शाए गए वह अन्य कान्वेंट स्कूलों में पढ़ने जाते हैं। 100 से ज्यादा बच्चों का अतिरिक्त नाम दर्शाकर तीन वर्षों से कन्वर्जन कास्ट निकाली जा रही थी। कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय की स्थिति जर्जर पाई गई। चहार दीवारी क्षतिग्रस्त पाई गई। शौचालय निष्प्रयोज्य पाया गया। परिसर में गंदगी का अंबार पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि निरीक्षण में पाया गया कि पवन वीर सिंह का आचरण शिक्षक पद के विपरीत है। सरकारी धन में सेंध लगाने का यह मामला गंभीर है। कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक पवन वीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उक्त शिक्षक को प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर उमरैन से संबद्ध किया गया है। बीईओ बिधूना व एरवाकटरा को 12 बिंदुओं पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। अनुपस्थित मिले अन्य तीन कर्मियों को भी नोटिस जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed