{"_id":"5fd2644b8ebc3e3b5e13ac06","slug":"bsa-asks-for-clarification-on-getting-school-closed-auraiya-news-knp5991617138","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय बंद मिलने पर पांच शिक्षकों से बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय बंद मिलने पर पांच शिक्षकों से बीएसए
विज्ञापन
फोटो 10एयूआरपी14 - विद्यालय के बंद गेट पर खड़ीं बीएसए
- फोटो : AURAIYA
औरैया। बीएसए ने गुरुवार को ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत धमसैनी के गांव मरदाना प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल (कंपोजिट विद्यालय) का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय निर्धारित समय से 15 मिनट पहले बंद मिला। बीएसए ने दोनों विद्यालय के अनुपस्थित पांच शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
गौरतलब है कि कोविड-19 के चलते स्कूली बच्चों की पढ़ाई बंद चल रही है। डीएम ने मिशन कायाकल्प के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरे करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत विद्यालय स्टाफ को सुबह नौ बजे से दिन में तीन बजे तक उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, लेकिन जनपद के अधिकांश विद्यालयों में इन निर्देशों के नाम पर महज खानापूरी हो रही है। बीएसए चंदना राम इकबाल ने गुरुवार को ब्लॉक भाग्यनगर के गांव मरदाना में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का दो बजकर 45 मिनट पर औचक निरीक्षण किया। दोनों विद्यालयों में ताला बंद मिला।
बीएसए ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर गुप्ता से जानकारी की। विद्यालय में अनुपस्थित स्टाफ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही संतोषजनक जवाब न देने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। बीएसए ने कहा कि मिशन कायाकल्प शासन की प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचकर आवश्यक कार्य निपटाकर निर्धारित समय पर ही स्कूल बंद करने की सख्त हिदायत दी।