{"_id":"663681c0f90b588cc70fa854","slug":"bsa-again-asked-for-recognition-report-of-schools-from-beo-auraiya-news-c-211-1-aur1002-111849-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बीएसए ने बीईओ से फिर मांगी स्कूलों की मान्यता रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बीएसए ने बीईओ से फिर मांगी स्कूलों की मान्यता रिपोर्ट
Sun, 05 May 2024 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 05 May 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
औरैया। जिले में बिना मान्यता वाले स्कूलों पर शिकंजा कसा जाना है। शासन स्तर से इसे लेकर जुर्माने से लेकर अन्य कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए अनिल कुमार ने पूर्व की तरह एक बार फिर से पत्र जारी करते हुए सभी बीईओ को संबंधित क्षेत्र के स्कूलों की मान्यता के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। जानकारों की माने तो ग्रीष्मकालीन अवकाश के दिनों में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
लंबित मामलों के प्रकरण हो या कम कक्षा की मान्यता लेकर उच्च कक्षाओं का संचालन इस तरह की तरकीबें कई शिक्षण संस्थानों में चल रही हैं। यू-डायस पर बच्चों से लेकर स्कूलों की जानकारी अंकन का अभाव नजर आने पर अधिकारियों की नजर बिना मान्यता वाले स्कूलों पर पड़ी है। बारी-बारी नामचीन से लेकर कई स्कूलों को इस संबंध में नोटिस भी थमाए गए हैं। दूसरे नोटिस भी भेजे जा चुके हैं। अब महज कार्रवाई की जानी है। जुर्माना व स्कूल बंद कराने की कवायद होनी है।
इस कड़ी में पिछले माह बीएसए की ओर से ब्लॉक स्तर पर बीईओ से स्कूलों की मान्यता के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई। ज्यादातर बीईओ रिपोर्ट नहीं दे सके। अब इस कड़ी में बीएसए की ओर से दोबारा रिमाइंडर भेजकर रिपोर्ट तलब की गई है। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि स्कूलों की मान्यता के संबंध में सभी बीईओ को दोबारा से रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। किसी तरह की लापरवाही न हो इसे लेकर चेताया भी गया है। एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।