फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Brother strangled sister to death, arrested

Auraiya News: भाई ने बहन का गला घोटकर की हत्या, गिरफ्तार

Fri, 01 Mar 2024 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Brother strangled sister to death, arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र बड़े का पुर्वा में एक युवक ने अपनी सगी बहन का गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस को युवक ने बहन के आत्महत्या कर लेने की झूठी सूचना दी थी। पड़ताल में हकीकत सामने आई।
पूछताछ में युवक ने बहन की हत्या करने की बात भी कबूल कर ली। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर हत्यारोपी भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बड़े का पुर्वा निवासी गौरव ने पुलिस को गुरुवार सुबह सूचना दी कि उसकी बहन पारुल ने रस्सी से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद की गई जांच पड़ताल में आत्महत्या की जगह हत्या का मामला सामने आया। पूछताछ में मृतका के भाई गौरव ने बहन पारुल की हत्या की बात स्वीकार की। बताया कि बहन शादी के बाद बहनोई के साथ न रहकर किसी दूसरे के साथ रह रही थी। मायके आने पर उसने कई बार बहन को उसकी ससुराल जाने को कहा, लेकिन उसने नहीं सुनी। इसे लेकर गुरुवार को दोनों के बीच विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव ने बताया कि सामाजिक हानि के चलते उसने बहन का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि भाई गौरव ने बहन पारुल की गला दबाकर हत्या की है। आरोपी पुलिस हिरासत में है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

आठ माह से मायके रह रही थी पारुल
मृतका के भाई गौरव पुत्र जगजीवन राम ने बताया कि बहन पारूल की शादी 2019 में गांव रमायन थाना भर्थना जनपद इटावा के सुनील कुमार पुत्र उजियारेलाल के साथ हुई थी। पति से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पारूल उसके घर आ गई थी। लगभग आठ माह से ससुराल नहीं गई। बहन का एक पांच वर्ष का बेटा अर्पित है। गौरव ने बताया कि पारुल एक नवंबर 2023 को भिवानी राजस्थान निवासी किसी व्यक्ति के साथ चली गई थी। इस पर वह उसे तलाक दिलाने के बहाने 27 फरवरी 2024 को समझा कर गांव ले आया था।
जहां सुबह लगभग आठ बजे उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। भाई ने बताया कि बहन की वजह से उसे गांव में निकलना भी दूभर हो गया था। बहन के खराब आचरण के चलते उसे मारना पड़ा। बताया कि अब सकून से रहूंगा।

---------------------------------------------
भाई से पत्नी को समझाने के लिए कहा था

पारूल के पति सुनील कुमार ने बताया कि 26 मई 2019 में पारूल से उसकी शादी हुई थी। जून माह में पारूल की छोटी बहन काजल की शादी होने के बाद से वह उसके साथ नहीं गई। पुर्वा बड़े में रह रही थी। कई बार उसके भाई गौरव से बात करके बहन को समझाने के लिए से बोला था। बताया कि जब ससुराल में थी तो उसने रमायन निवासी एक गांव के लड़के से फोन पर बात करते हुए पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed