फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Brother injured in road accident while buying flowers for sister's wedding

Auraiya News: बहन की शादी के लिए फूल लेने निकला भाई सड़क हादसे में घायल

Sat, 13 Dec 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 13 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Brother injured in road accident while buying flowers for sister's wedding
फफूंद। बहन की शादी में फूल लेने के लिए निकले बाइक सवार भाई को बृहस्पतिवार रात कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे दिबियापुर सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शाह आलमपुर निवासी राघवेंद्र चौहान की बेटी प्रीति की शादी बृहस्पतिवार रात कस्बा स्थित गेस्ट हाउस में हो रही थी। शादी की रस्में चल रही थीं। दुल्हन पक्ष बरात के इंतजार में था। इसी दौरान राघवेंद्र का बेटा अभिषेक चौहान गेस्ट हाउस के बाहर फूल लेने निकला। इसी दौरान दिबियापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में अभिषेक बुरी तरह से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। चालक मौके से कार लेकर भाग गया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल को निजी वाहन से दिबियापुर सीएचसी पहुंचाया। वहां घायल को गंभीर हालत में डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी के बाद परिजन में हड़कंप मच गया। जल्दी शादी कराने के बाद परिजन उसे कानपुर ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि हादसे की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed