फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Brother-in-law who came to sister-in-law's wedding died in an accident

साली की शादी में आए जीजा की हादसे में मौत

Wed, 22 Jun 2022 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law who came to sister-in-law's wedding died in an accident
अखिलेश नायक की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
फफूंद (औरैया)। कानपुर देहात से फफूंद के जैतपुर डेरा बंजारन गांव साली की शादी में शामिल होने आए बाइक सवार जीजा की ककोर-फफूंद रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर शादी की रस्में सादगी से निभाई गईं।
विज्ञापन

कानपुर देहात के बीसलपुर गांव निवासी महेश नायक के बेटे अखिलेश (28) की फफूंद के जैतपुर डेरा बंजारन गांव में ससुराल है। परिजनों ने बताया कि सोमवार को अखिलेश के चचिया ससुर अहिबरन की बेटी रूबी की शादी थी। शादी में शामिल होने अखिलेश अपनी पत्नी पूजा व दो बच्चों अरुण व कीर्ति के साथ सोमवार को आया था।
विज्ञापन

देर रात वह किसी काम से बाइक से सल्हापुर गांव गया था और जल्दी लौटकर आने का वादा किया था। ककोर-फफूंद रोड पर पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अखिलेश बाइक से उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रुप से घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और हेलमेट भी सिर से निकलकर सड़क पर गिरकर टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीण घायल को अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। ससुराल में जानकारी होने पर शादी की रस्में सादगी से निभाई गईं। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।

घर में मौजूद परिजन व पंचनामा भरती पुलिस। संवाद

घर में मौजूद परिजन व पंचनामा भरती पुलिस। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed