फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Brother-in-law shot his brother-in-law after he got angry with his sister for marrying him for love

Auraiya News: बहन से प्रेम विवाह करने से नाराज साले ने जीजा को मारी गोली

Wed, 23 Jul 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 23 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law shot his brother-in-law after he got angry with his sister for marrying him for love
घटना के बाद तुर्कीपुर गांव में इकट्ठा लोग। - फोटो : घटना के बाद तुर्कीपुर गांव में इकट्ठा लोग।
फफूंद (औरैया)। तीन साल पहले बहन से प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने जीजा देवेंद्र को गोली मार दी। वारदात के समय वह खाना खाने के बाद सड़क टहल रहा था।
विज्ञापन

कंधे पर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। गंभीर हालत में पुलिस घायल को चिचौली अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव अटा की मड़ैया निवासी देवेंद्र (30) पुत्र विजय नारायन बाइक मिस्त्री हैं। मंगलवार की रात को देवेंद्र ने घर में खाना खाया। इसके बाद वह गांव से कुछ दूर सड़क पर टहलने चला गया। इसी बीच तुर्कीपुर गांव निवासी उसका साला दीपक अचानक वहां आ धमका और उसने तमंचे से देवेंद्र पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर गोली मिस हो गई। दीपक को गोली चलाते देख देवेंद्र ने वहां से भागने का प्रयास किया। इसी बीच दीपक ने दूसरा फायर झोंक दिया, जो देवेंद्र के कंधे में जा लगी।
गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आते देख दीपक वहां से भाग निकला। परिजनों के अनुसार देवेंद्र ने दीपक की बहन से तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसी बात को लेकर दीपक नाराज था।
ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल फोर्स के साथ पहुंचे और घायल को चिचौली अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने दीपक सैफई रेफर किया। इसी बीच दिबियापुर और अजीतमल आदि थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस के मुताबिक घायल देवेंद्र ने आरोपी की बहन काजल से प्रेम विवाह किया था। इससे वह नाराज था। इसी रंजिश में उसने घटना को अंजाम दे दिया। मामले में पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है। घायल की हालत सामान्य है। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटाई गई हैं।भांजे के जन्म के चौथे दिन जीजा को मारी गोली






दोनों के गांव अलग-अलग, घरों की दूरी महज 200 मीटर



फफूंद (औरैया)। आरोपी साले दीपक व घायल जीजा देवेंद्र के गांव तो अलग-अलग हैं, लेकिन उनके घरों के बीच की दूरी करीब 200 मीटर ही है। घायल के गांव में दुकान न होने के चलते वह अपने साले के गांव रोजाना गुटका लेने जाया करता था।
मंगलवार देर रात दुकान पर जाने के दौरान आरोपी साले ने उसे गोली मार दी। चार दिन ही देवेंद्र की पत्नी (आरोपी की बहन) ने बेटे (भांजे) को जन्म दिया था। उधर, अस्पताल में जीजा का इलाज चल रहा है। गोली उसके कंधे पर लगी है।

तीन साल पहले देवेंद्र ने पड़ोसी गांव निवासी काजल से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से मायके पक्ष के लोग बेहद नाराज थे। काजल शादी के बाद एक बार भी मायके नहीं गई। दो वर्ष पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया।
देवेंद्र के घर खुशियों का माहौल था, लेकिन उसके मायके पक्ष में बेटी के जन्म होने से कोई खुशी नहीं थी। इसी 19 जुलाई को काजल ने बेटे को जन्म दिया था। परिवार के लोग बच्चे की छठी की तैयारियों में जुटे थे।



उधर, काजल के मायके में उनके बेटे की खुशी का कोई माहौल नहीं था। उसके घर वालों ने उससे न संपर्क किया और न बेटे के जन्म की बधाई दी। ग्रामीणों के मुताबिक देवेंद्र से प्रेम विवाह करने के बाद काजल एक भी बार मायके नहीं गई। इससे भी उसके परिवार वाले नाराज थे। इसी खुन्नस को लेकर दीपक ने जीजा को गोली मार दी।






शादी के खिलाफ था काजल का परिवार

विवाह से पहले देवेंद्र और काजल के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं, बाद में दोनों ने अपने परिवारों से शादी की बात भी की थी, लेकिन काजल का परिवार इस शादी के खिलाफ था। फिर भी काजल ने अपने परिवार की नाराजगी के बीच देवेंद्र को अपना हमसफर चुन लिया। इसी बात से मायके पक्ष में और भी नाराजगी बढ़ गई। ग्रामीणों की मानें तो शादी के बाद कई बार देवेंद्र को धमकियां भी मिलीं। घायल देवेंद्र चार भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed