फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Brother-in-law killed minor sister-in-law after rape

Auraiya News: दुष्कर्म के बाद बहनोई ने की नाबालिग साली की हत्या

Wed, 31 May 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 31 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law killed minor sister-in-law after rape
दिबियापुर(औरैया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बहनोई ने मंगलवार रात दुष्कर्म के बाद 13 वर्षीय साली की गला दबाकर हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर दुष्कर्म, हत्या, पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी चार मई को दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव में अपने बहनोई रोहित के घर आई थी। बुधवार सुबह उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। मृतका की बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि सोमवार को रोहित की बहन की शादी थी। आरोप है कि मंगलवार को विदाई के बाद शाम चार बजे के करीब पति ने शराब पी और शाम तक शराब पीता रहा। देर शाम बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके शरीर पर कई जगह काटकर जख्म पहुंचाए। पास में रखी फुंकनी से कई वार भी किए। इसके बाद रात में दुष्कर्म किया और गला घोंट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

जानकारी पर सीओ भरत पासवान, एएसपी दिगंबर कुशवाहा व थाना प्रभारी आरके शर्मा पहुंचे। कुछ देर बाद फोरेंसिंक टीम बुलाई गई। पुलिस को शरीर पर चोट व दांत से काटने के सात निशान मिले हैं। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिता ने बताया कि बेटी कक्षा तीन की छात्रा है और स्कूल की छुट्टी होने पर बड़ी बहन के घर आई थी। शव का डॉक्टरों के पैनल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed