फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Broken seats of buses were fixed, covers installed

बसों की टूटी सीटें सही हुईं, लगे कवर

Tue, 31 May 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Broken seats of buses were fixed, covers installed
बसों की सीट पर चढ़ाए गए कवर। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। फटी सीटें, टूटे शीशे रोडवेज बसों की पहचान बनती जा रही हैं। परिवहन विभाग भले ही बसों के संचालन में यात्रियों को सुविधा देने का दम भर रहा है, पर हकीकत कुछ और ही है। जर्जर बसों के साथ फटी व टूटी सीट की खबर प्रकाशित करने पर विभागीय अफसर हरकत में आए। सोमवार को कई बसों की सीटें ठीक कराकर कर्मचारियों को फटकार लगाई गई।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो से 68 बसों का अलग-अलग रूटों पर संचालन किया जा रहा है, इनमें तमाम बसें पहले ही मरम्मत कर दुरुस्त की गईं। मगर कुछ चालकों की लापरवाही से बसें जर्जर बनी रहीं। इस कारण खराब सीटें, टूटे शीशों की मरम्मत नहीं कराई गई। बसों में फैली अव्यवस्थाओं की पोल खोलती हुई सोमवार को अमर उजाला में यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहा परिवहन निगम शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई। खबर का एआरएम आरएस चौधरी ने संज्ञान लेते हुए वर्कशाप में मरम्मत कराने का काम शुरू कराया।
विज्ञापन

कुछ बसों की सोमवार को ही सीट व शीशे ठीक करा दिए गए। एआरएम ने बताया कि औरैया जिले में बंदर बहुत है। बंदर बसों की सीटें फाड़ देते है। वहीं, कुछ यात्री भी कवर व सीटों में लगे धागे उधेड़कर उनको खराब कर देते है। इसलिए ऐसा होता है। जानकारी होने पर तत्काल बसों को मरम्मत के लिए भेजा गया। बसों के सीटें व उनमें लगे कवर सही करा दिए गए हैं। चालकों से समय-समय पर खामियां पूछी जाती है, उनके बताने पर दुरुस्त करा दिया जाता है।

फटी व उखड़ी हुई सीट पर लगा कवर। संवाद

फटी व उखड़ी हुई सीट पर लगा कवर। संवाद- फोटो : AURAIYA

30 मई को प्रकाशित खबर की पीडीएफ। संवाद

30 मई को प्रकाशित खबर की पीडीएफ। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed