फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Broken idols are worshipped on Nag Panchami in Dhora temple

Auraiya News: धौरा मंदिर में नाग पंचमी पर होती है खंडित मूर्तियों की पूजा

Wed, 30 Jul 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 30 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Broken idols are worshipped on Nag Panchami in Dhora temple
धौरा नाग मंंदिर में पूजा करते भक्त। - फोटो : धौरा नाग मंंदिर में पूजा करते भक्त।
औरैया। सेहुद में टीले पर बने धौरा नाग मंदिर में नाग पंचमी के दिन खंडित मूर्तियों की पूजा होती है। इस दिन ही मंदिर की सफाई कराई जाती है। कभी यहां विशाल मंदिर था, लेकिन 11वीं सदी में महमूद गजनवी की सेना ने आक्रमण कर मूर्तियां खंडित कर दी थीं।
विज्ञापन

मान्यता है कि धौरा नाग मंदिर और उसके आसपास नागों का वास है। यहां नाग पंचमी के अलावा किसी भी दिन सफाई करने पर सांप निकल आते हैं। यही कारण है कि कोई भी वर्षभर यहां मंदिर की सफाई करने नहीं आता।
विज्ञापन


मंदिर से आस्था रखने वाले नाग पंचमी की सुबह ही मंदिर में आकर सफाई करते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मंदिर नाग देवता को समर्पित है। गजनवी की सेना ने इस मंदिर पर आक्रमण किया था। तब सांपों व बर्र सेना ने गजनवी की सेना को खदेड़ दिया था। इसका बदला लेने के लिए गजनवी की सेना ने यहां दोबारा आक्रमण किया था। तब इस मंदिर की मूर्तियों व परिसर को खंडित कर दिया गया था। तबसे आज तक यहां खंडित मूर्तियों की ही पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक आक्रमण से क्षतिग्रस्त इस मंदिर की छत डलवाने का प्रयास किया जाता है, लेकिन तब कोई न कोई अनहोनी घटना हो जाती है।
मान्यता है कि कन्नौज के राजा जयचंद्र और उनकी बहन देवकला भी यहां पूजा करने आते थे। ऐसा माना जाता है कि सेहुद से कन्नौज तक एक सुरंग भी बनी हुई है। नाग पंचमी को यहां दूर-दूर से भक्त नाग देवता की पूजा करने आते हैं।


लोगों का कहना है कि मंदिर के आसपास अक्सर सांप देखे जाते हैं। इस वजह से लोग इस तरफ कम ही आते हैं। नाग पंचमी पर यहां लोग नागों की पूजा करते हैं और शाम होते ही चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed