फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Broken culvert poses danger on the way to school

Auraiya News: स्कूल की राह में खतरा बनी टूटी पुलिया

Tue, 08 Jul 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 08 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Broken culvert poses danger on the way to school
फफूंद। कस्बा के दिबियापुर रोड पर राधारमण स्कूल मार्ग पर जर्जर पुलिया बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। लोगों की मांग व शिकायत के बावजूद नगर पंचायत ने इसे अनसुना कर दिया। अब फिर से मोहल्ला वासियों ने पुलिया बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ख्यालीदास आश्रम तिराहा के आगे दिबियापुर रोड से राधारमण स्कूल होकर रामलीला मैदान तक इंटरलॉकिंग बाईपास बना हुआ है। यहां से तमाम भारी वाहनों के गुजरने से दिबियापुर रोड से इंटरलॉकिंग सड़क को जोड़ने वाली पुलिया टूट गई है। पुलिया के ऊपर पड़ी गिट्टी व डामर खत्म हो चुका है, उसमें सिर्फ सरियों का जाल बचा है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी शिवनारायण, गोपाल कृष्ण, मुकुंदी, कल्लू, अजय आदि ने बताया कि लगभग तीन माह से पुलिया टूटी है। इस रास्ते से बच्चे स्कूल जाते हैं। इससे यहां हादसे की आशंका बनी हुई है। कई बार नगर पंचायत से इसको सही कराने की मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद अनवर ने बताया कि जल्द ही पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed