फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bridge will be built on Yamuna at a cost of Rs 151 crore, Rs 22.69 crore allocated

Auraiya News: यमुना पर 151 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, 22.69 करोड़ आवंटित

Thu, 21 Dec 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 21 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bridge will be built on Yamuna at a cost of Rs 151 crore, Rs 22.69 crore allocated
दिबियापुर। औरैया को जालौन जिले से जोड़ने वाली यमुना नदी पर टू लेन का नया पुल बनाने के लिए शासनादेश जारी कर धनराशि आवंटित कर दी है। 151 करोड़ से बनने वाले पुल के लिए शासन ने 22.69 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। नया पुल बन जाने से कई जिलों के वाहन सवारों का यातायात सुगम होगा। इसके साथ ही विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर औरैया के शेरगढ़ घाट से बेला तक फोरलेन होने से छूटे मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो सकेगी। अभी यमुना नदी पर टू लेन का एक पुराना पुल बना हुआ है।
विज्ञापन


दो पड़ोसी जिलों के मुख्यालयों को आपस में फोरलेन से जोड़ने की शासन की योजना पर पीडब्ल्यूडी विभाग काफी समय से काम कर रहा है। विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग का औरैया से बेला तक का हिस्सा फोरलेन से छूटा हुआ है। ककोर मुख्यालय से औरैया शहर होते हुए यमुना नदी पर पुल के फोरलेन होने से औरैया और जालौन जिले के मुख्यालय आपस में फोरलेन से जुड़ेंगे। इस परियोजना पर काम करते हुए पीडब्ल्यूडी ने शासन को लगभग 15 किलोमीटर लंबे ककोर से यमुना नदी शेरगढ़ घाट तक मार्ग को चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव भेजा था। इसके साथ ही यमुना नदी पर टू लेन का एक नया पुल बनाने का प्रस्ताव भेजा था। ककोर मुख्यालय से शेरगढ़ घाट तक सड़क को फोरलेन किए जाने के लिए शासन के वित्त विभाग से वित्तीय स्वीकृति पहले ही मिल चुकी थी। अब शासन ने यमुना नदी पर बने पुल के पास ही एक नया पुल बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार 870 मीटर लंबा नया पुल 151 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। इसके लिए शासन ने 22.69 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। यमुना नदी पर नया पुल सेतु निगम बनाएगा।
विज्ञापन


इंसेट---

विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग का इस्तेमाल करते हैं कई जिलों के वाहन

दिबियापुर। विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग का इस्तेमाल वाहन कई जिलों में आवागमन के लिए करते हैं। लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा जिलों से होकर गुजरता है। राजमार्ग पर स्थित जिलों के साथ फर्रूखाबाद, झांसी, शाहजहांपुर जिलों के वाहन भी राजमार्ग से होकर आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट -----

साइट सलेक्शन के लिए आज पहुंच सकते हैं अधिकारी

दिबियापुर। शासनादेश जारी होने एवं धनराशि आवंटित होने के बाद जिम्मेदारों ने पुल बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए सबसे पहले पुल निर्माण के लिए साइट सलेक्शन होना है। इसके बाद टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को सेतु निगम के महाप्रबंधक, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता समेत कई आला अधिकारी पुल निर्माण की जगह चिन्हित करने के लिए औरैया पहुंच सकते हैं। इसके बाद तय होगा कि पुल किस स्थान पर बनेगा।

इंसेट----

अप स्ट्रीम की ओर बन सकता है नया पुल

दिबियापुर। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार झांसी की ओर से आने वाले गिट्टी, मौरंग आदि से भरे हुए डंपर और ट्रक आदि विभिन्न जिलों तक पहुंचते हैं। यदि झांसी की ओर से आने वाले वाहनों के लिए नया पुल बनेगा तो आसानी रहेगी। खाली होकर झांसी की ओर जाने वाले वाहन पुराने पुल से गुजरेंगे। इससे पुराने पुल को क्षति नहीं होगी। अधिकारियों का मानना है कि नया पुल अप स्ट्रीम की ओर बने।

इंसेट----

पुराने पुल पर भारी वाहनों का यातायात है बंद

दिबियापुर। यमुना नदी पर बने पुल पर निर्धारित क्षमता से अधिक लोड लेकर निकल रहे वाहनों पर नियंत्रण के लिए पिछले दिनों शासन ने यहां हाइट गेज लगा दिए हैं। इससे अधिक वजन वाले वाहन पुल से होकर नहीं गुजर पा रहे हैं। यमुना नदी पर नया पुल बनाए जाने से भारी वाहनों को लेकर गुजरने वाले चालकों को आसानी होगी। पिछले कई दिनों से भारी वाहनों को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से गुजरना पड़ रहा है। एक्सप्रेस वे पर टोल लगने से भारी वाहनों के चालक परेशान हैं। यहां बता दें कि नौ माह तक पुल को मरम्मत के लिए बंद किया गया था। सितंबर में इसे दोबारा यातायात के लिए खोला गया था।


वर्जन

यमुना नदी पर नया टू लेन पुल बनाने के लिए शासनादेश जारी हो चुका है। इसके लिए 22.69 करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त भी की जा चुकी है। इस पुल को सेतु निगम द्वारा बनाया जाना है। साइट सलेक्शन की प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जानी है। अभिषेक यादव, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed