फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bricks and stones pelted in Kudarkot, three injured

Auraiya News: कुदरकोट में चले ईट-पत्थर, तीन घायल

Thu, 02 Nov 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bricks and stones pelted in Kudarkot, three injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुरुगज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के एरवाकटरा मार्ग पर दो लोग शराब के नशे में आपस मे भिड़ गए। जिसके बाद कुछ लोगों द्वारा मामले को शांत करा दिया गया। इसके बाद निकले एक ब्यक्ति ने पर छत से ईंट-पत्थर बरसने शुरू कर दिए। जिसमे रास्ते से निकल रहा एक युवक सहित तीन लोग घायल हो गए।


कुदरकोट थाना क्षेत्र के एरवाकटरा मार्ग पर रहने बाले अनूप तिवारी व अशोक बाथम शराब पीकर आपस मे झगड़ा कर रहे थे। इस बीच पहुचे कुछ लोगों द्वारा मामले को शांत करा दिया गया। कुछ देर बाद पड़ोसी मधुर यादव से अनूप तिवारी की कहासुनी शुरू हो गई। नशे में होने के कारण दोनों पक्ष आपस मे भिड़ गए और छत से ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। जिसमे मधुर यादव पुत्र देवनाथ यादव के सिर पर गंभीर चोट आई, व उनकी पत्नी नीलम यादव के नाक पर धारदार शस्त्र से वार कर दिया जिसमें उनकी नाक पर गंभीर चोट आ गई। रास्ते से निकल रहा एक युवक अंशुल शुक्ला पुत्र सर्वेश शुक्ला निवासी कुदरकोट का सिर फट गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुचे कस्बा इंचार्ज कुलदीप राजपूत सभी घायलों को थाना ले आये और डॉक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एरवाकटरा भेज दिया। जहां से नीलम यादव व अंशुल शुक्ला को आयुर्विज्ञान कालेज सैफई रिफर कर दिया गया। मौके से अनूप तिवारी व अशोक बाथम भाग जाने में सफल रहे।थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी ने बताया कि दो पक्ष आपस मे भिड़े है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed