फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bricks and stones pelted fiercely between the two parties, many injured

Auraiya News: दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, कई घायल

Sun, 28 Jul 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bricks and stones pelted fiercely between the two parties, many injured
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गौतला गांव में शनिवार की शाम दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। इसके बाद कई राउंड फायरिंग की भी चर्चा रही। सूचना मिलते ही सीओ बिधूना अशोक कुमार के अलावा कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। जहां घायलों को सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक घटना के पीछे गांव निवासी किसी युवक द्वारा विवाहिता को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप है। उसी को लेकर पूरा घटनाक्रम होने की बात कही जा रही है। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। इसमें गांव निवासी जयकेश, रामनाथ व एक अन्य शामिल रहे। सीएचसी अछल्दा से रामनाथ व जयकेश को सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सीओ अशोक कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच ईंट पत्थर चले हैं। वहीं फायरिंग होने की भी बात सामने आई है। डाक्टरों के मुताबिक जो घायल हुए हैं। वह ईंट पत्थर लगने की वजह से घायल हुए हैं। गांव में शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। घायलों का उपचार जारी है। दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
कार ने ई-रिक्शा व झोपड़ी में मारी टक्कर
बिधूना। कस्बा बिधूना में किशनी रोड पर पावर हाउस के पास शनिवार रात एक अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा व झोपड़ी में टक्कर मार दी। कोतवाली क्षेत्र गांव साहसपुर निवासी मनोज कुमार ई-रिक्शा चालक है। झोपड़ी के बाहर बैठे धरमू व मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी मिली है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed