फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Brick and stone pelted in two sides, video viral

Auraiya News: दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, वीडियो वायरल

Fri, 24 Feb 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 24 Feb 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Brick and stone pelted in two sides, video viral
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के हंसे का पुर्वा में आपसी विवाद के बाद बुधवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट और ईंट-पत्थर चल गए। एक पक्ष की महिला ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों पक्षों के दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। घटना का वीडियो पूरे दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा।
विज्ञापन

गांव हंसे का पुर्वा में बुधवार दोपहर किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इसी बीच किसी ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। एक पक्ष की कमला देवी ने आरोप लगाया कि गांव के विवेक, दीपक, अंगनू, शिवा ने बेवजह गाली गलौज करनी शुरू की। विरोध में मारपीट की। इसमें उसे चोटें आईं हैं। पुलिस ने उसकी तहरीर पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसपी चारू निगम ने बताया कि कमला देवी और तारा देवी के पक्षों में मारपीट हुई। अंगनू की लड़ाई कमला देवी के पति मथुरा प्रसाद से हो गई थी। कमला देवी के चोटें आईं हैं। तारा देवी की ओर से भी तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed