फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Break the lock of the cargo carried two million con

ताला तोड़ दो लाख का माल ले गए चोर

Mon, 15 Jun 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 15 Jun 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर में

विज्ञापन
चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखा लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखा तो गृहस्वामी को सूचना दी। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर के मोहल्ला आर्यनगर निवासी रमाकांत त्रिवेदी पुत्र मोहनलाल त्रिवेदी दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। घर में उसकी मां अकेली रहती है। दो दिन पूर्व रमाकांत की मां अपने गांव नेपलापुर चली गईं। रविवार की रात चोरों ने मौका पाकर घर के मेनगेट का ताला तोड़ दिया और कमरे में रखी अलमारी से जेवरात समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए।

चोर आंगन में खड़ी बाइक, फ्रिज, सिलेंडर और गृहस्थी का अन्य सामान भी चुरा ले गए। सोमवार की सुबह जब पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो फोन से रमाकांत को सूचना दी। सोमवार की सुबह पहुंचे रमाकांत ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

पीड़ित रमाकांत ने बताया कि चोर करीब दो लाख रुपये का सामान ले गए हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed