फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Brahmin will society respond to the SP government

ब्राह्मण समाज देगा सपा सरकार को जवाब

Mon, 27 Jul 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 27 Jul 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Brahmin will society respond to the SP government

आज प्रदेश में ब्राह्मणों के उत्पीड़न की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। सपा शासन में ब्राह्मण समाज अपने को भयभीत और असुरक्षित महसूस कर रहा है, जबकि बसपा सरकार की ब्राह्मण विरोधी क्रियाकलापों से तंग आकर समाज ने सपा की सरकार लाने में योगदान किया था।

विज्ञापन



समाज को कुछ देने की बात दूर, बल्कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज के साथ बदले की भावना से उत्पीड़न, हत्या, शोषण और उनकी जमीन पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं।


 
कमला लाज में वार्ता के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश का ब्राह्मण समाज अपनी गलती का अहसास कर रहा है। आगामी 2017 के चुनाव में ब्राह्मण समाज उत्पीड़न का जबाव देने को तैयार बैठा है। प्रदेश विकास की जगह विनाश की ओर अग्रसर है। सिर्फ एक परिवार का विकास जोरों पर है।
विज्ञापन




कहा कि उच्चतम न्यायालय के अनुसार पीड़ित महिला का बयान ही अपराधी को सजा दिलाने के लिए पर्याप्त है। लखनऊ की सरिता द्विवेदी ने पुलिस भर्ती में आरक्षण की विकृत व्यवस्था और सरकार की गलत नीतियों से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौत से पूर्व उसने सुसाइड नोट लिखकर अपने मौत के लिए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन आज तक उस गरीब पीड़ित ब्राह्मण को न्याय नहीं मिल सका। वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजंनी कुमार त्रिपाठी, विष्णु चतुर्वेदी, देवीशरण द्विवेदी, राजेश पांडेय, मयंक द्विवेदी, राकेश तिवारी, सर्वेश तिवारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed