{"_id":"5df7d2df8ebc3e88043935d8","slug":"boycott-of-accountants-performed-auraiya-news-knp532642113","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस्मा लागू होने के बाद भी गरजे लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस्मा लागू होने के बाद भी गरजे लेखपाल
विज्ञापन
औरैया। लेखपालों की हड़ताल को लेकर शासन ने भले ही एस्मा लागू कर दी है। लेकिन लेखपालों पर इसका असर नहीं दिख रहा है। कलक्ट्रेट के बाहर तिरंगा स्टेडियम में लेखपाल राजस्व संघ के बैनर तले जिले के लेखपालों ने धरना देकर कार्य बहिष्कार जारी रखा। सभी ने एक स्वर में कहा कि लंबित समस्याओं का निराकरण न होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
लेखपाल पांच नवंबर से शासन द्वारा लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए उचित कदम न उठाए जाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 10 दिसंबर से 12 तक लेखपालों ने तहसील में धरना देकर कार्य बहिष्कार किया। 13 दिसंबर से जिला मुख्यालय पर धरना देकर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने लेखपालों की हड़ताल को लेकर एस्मा लगा दी है। इसके बाद भी औरैया, अजीतमल व बिधूना तहसील से भारी संख्या में लेखपालों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया।
प्रदर्शन में संघ के जिला महासचिव अशोक दोहरे ने कहा कि लेखपाल अपनी उचित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। वेतन विसंगति, पदोन्नति, भत्ता आदि जैसी समस्याओं का उचित समाधान शासन द्वारा न करने तक संघर्ष जारी रहेगा। इसके लिए सभी लेखपाल हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर लेखपालों ने नारेबाजी कर शासन के खिलाफ भड़ास निकाली। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार, राजेंद्र सिंह, सुदेश श्रीवास्तव, अभिनय राजपूत, शैलेंद्र वर्मा, शिव प्रताप सिंह, केशव कुमार, योगेश मिश्रा, अभिनय राजपूत, प्रमोद पाल आदि लेखपाल मौजूद रहे।