फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Books became expensive, burden increased by 25 percent

Auraiya News: महंगी हो गईं किताबें, 25 फीसदी बढ़ा बोझ

Thu, 23 Mar 2023 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Books became expensive, burden increased by 25 percent
फोटो22एयूआरपी 08 - तिलक मार्केट स्थित दुकान से किताब खरीदता ग्राहक। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। इस साल से अभिभावकों पर बच्चों की पढ़ाई का बोझ बढ़ गया है, क्योंकि किताबों के दाम 25 फीसदी तक बढ़ गए हैं। पुस्तक वितरकों का कहना है कि कागज महंगा होने से किताबों के दामों में वृद्धि की गई है।
इस बार किताबों में विषय वस्तु भी बदल गया है। पुस्तक वितरकों का कहना है कि किताबों के दामों में तीन साल बाद वृद्धि हुई है। कोरोना की वजह से पुस्तकों के दाम नहीं बढ़ाए जा सके। दूसरी तरफ , कागज की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। इसी वजह से पुस्तकों के दामों में 25 फीसदी इजाफा करना पड़ा है। अभिभावकों को अब तक एक ही किताब खरीदने के लिए 18.75 फीसदी रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन

इसी तरह कक्षा दो की पुस्तकों में 18.39 फीसदी, कक्षा तीन में 23.02, चार में 19.96, पांचवीं में 23.19, छठवीं में 24.50, सातवीं में 24.82 और कक्षा आठ की किताबों में 24.90 फीसदी तक इजाफा हुआ है। ऐसे में नए सत्र में बच्चों को प्रवेश दिलाने वाले अभिभावकों पर पढ़ाई का बोझ बढ़ गया है। शहर के इटावा रोड, तिलक मार्केट के आसपास कॉपी-किताबें बेचने वाले दुकानदारों की मानें तो हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में अब ज्यादातर स्कूल चुनिंदा दुकानदारों के पास ही कॉपी-किताबें खरीदते हैं। कई बार कमीशन के चक्कर में दुकानदार कुछ रेट बढ़ाकर देते हैं। ऐसे में स्कूलवार किताबों पर बढ़ी मंहगाई कम या ज्यादा भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कक्षावार बढ़ा खर्च
कक्षा 2022 2023
एक 3200 3800
दो 3316 3926
तीन 3427 4216
चार 3716 4458
पांच 3828 4716
छह 3958 4928
सात 3972 4958
आठ 4016 5016
-------
पुस्तकों की कीमतों में 25 फीसदी तक तक वृद्धि हुई है। इसके पीछे का कारण महंगा होना है। कोरोना की वजह से तीन साल बाद पुस्तक के दाम बढ़े हैं। - विवेक विश्नोई, पुस्तक वितरक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed