{"_id":"57829a014f1c1b6f0c7fdf5d","slug":"bolero-falls-into-ravine-tire-bursts","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से खड्ड में गिरी बोलेरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से खड्ड में गिरी बोलेरो
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की दोपहर बोलेरो का टायर फटने से वह बेकाबू होकर खड्ड में गिर गई। इससे कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। इन्हें आनन-फानन में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को सैफई रेफर कर दिया।
रविवार की दोपहर लगभग एक बजे जालौन जिले के टिकरी थाना के सिरसा कलार निवासी रामजी लाल (34) पुत्र शंकर लाल अपने रिश्तेदार नीलम पत्नी रामनरायन निवासी कुठौंद, वीरवती (8) पुत्री रामनरायन, फूलकुमारी (33) पत्नी हरीशंकर के साथ साले की शादी में शामिल होने बोलेरो से भोगनीपुर जिला कानपुर देहात जा रहे थे। औरैया शहर से लगभग एक किलोमीटर चलने पर अचानक बोलेरो का टायर फट गया। इससे वह बेकाबू होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में बोलेरो सवार सभी लोग घायल हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल रामजी व फूल कुमारी को सैफई रेफर कर दिया। अन्य तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।