फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bogus voters beaten

फर्जी मतदान करने वालों को पीटा

Thu, 10 Dec 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Thu, 10 Dec 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bogus voters beaten
शहर से सटे गांव खानपुर में फर्जी आईडी से वोट डालने वालों पर पुलिस ने जमकर लाठियां चटकाईं। फर्जी आईडी बनाने के आरोप में एक कंप्यूटर सेंटर को सीज किया गया है। जबकि उसका संचालक मौके से भाग निकला। मतदान के आखिर दौर में हुई इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस व जिला प्रशासन ने स्थिति को जल्द संभाल लिया और मतदान प्रक्रिया पूरी कराई। उधर, सदर ब्लाक क्षेत्र में एक दो स्थानों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
विज्ञापन


अंतिम चरण में सदर ब्लाक क्षेत्र में हुए चुनाव में सुबह से दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गांव खानपुर में दोपहर बाद कुछ अराजकतत्वों ने कसबे में स्थित एक मोबाइल कंप्यूटर की दुकान पर फर्जी पहचान पत्र तैयार करा लिए और वोट डलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही इसकी जानकारी जिला प्रशासन को मिली तो उसके भी कान खड़े हो गए। आनन-फानन में एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव व सीओ सदर सुभाष अत्री भारी फोर्स व पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंच गए और भीड़ को खदेड़ना शुरू कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई।

कुछ अराजकतत्वों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी तो पुलिस व पीएसी जवानों ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। यही नहीं भारी पुलिस फोर्स को देखते ही फर्जी आईडी तैयार करने वाला दुकानदार दुकान का शटर बंद कर भाग गया। इस दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों की जानकारी के बाद दुकान को सीज करा दिया।


वहीं, शहबदिया गांव में बूथ के पास भीड़ जमा होने से मतदान में दिक्कत आई। मौजूद चुनाव अधिकारियों ने डीएम को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लाठियां पटककर भीड़ को खदेड़ा। हालांकि यहां ज्यादा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed