{"_id":"6ab02138c70543186f038661","slug":"body-of-young-woman-found-buried-in-the-ground-in-the-middle-of-the-forest-a-dupatta-was-tightened-around-her-neck-auraiya-news-c-211-1-aur1009-151951-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जंगल के बीच जमीन में दबा मिला युवती का शव, गले में कसा था दुपट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जंगल के बीच जमीन में दबा मिला युवती का शव, गले में कसा था दुपट्टा
Sun, 20 Sep 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो-43- जमीन पर खुदाई करता बुल्डोजर।संवाद
बेला। थाना क्षेत्र के गांव दलपपुर स्थित वन विभाग के जंगल में सड़क किनारे गड्ढे में दबा एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है और उसके गले में पीले रंग के दुपट्टे का फंदा लगा था। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने युवती की हत्या कर शव को जमीन पर छिपाने की आशंका जताई है।
गांव दलपपुर के पास जंगल की ओर रविवार को बकरी चराने गए ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे करीब तीन मीटर दूर एक चप्पल पर पड़ी। करीब 10 मीटर आगे जाने पर उन्हें एक जगह मिट्टी धंसी हुई दिखी। उसके ऊपर बबूल के पेड़ की टहनियां रखी थीं। अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों ने जानकारी गांव उसराहा के प्रधान राघवेंद्र पाल सिंह को दी। प्रधान ने दोपहर करीब दो बजे बेला थाना पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले ग्रामीणों से फावड़े से खोदाई शुरू कराई। शव दबे होने की पुष्टि पर पुलिस ने जेसीबी मंगवाई। इसी दौरान फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
जेसीबी से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के सिपाही अवनीश कश्यप, क्षेत्रीय लेखपाल और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस की प्राथमिक जांच में युवती के बाएं हाथ में धागा बंधा मिला। हालांकि युवती की दूसरी चप्पल नहीं मिल सकी।
बिधूना सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि शव को बाहर तीन फीट गहराई से निकलवा कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। पहचान के लिए सोशल मीडिया से लेकर आसपास थाने पुलिस की मदद ली जा रही है।