{"_id":"69d54f7d47c2aeff4803f575","slug":"body-of-woman-hit-by-train-handed-over-to-family-auraiya-news-c-211-1-aur1009-142671-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रेन की चपेट में आई महिला का शव परिजन को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रेन की चपेट में आई महिला का शव परिजन को सौंपा
Wed, 08 Apr 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। ट्रेन की चपेट में आई बुजुर्ग महिला का शव मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया। वह रिश्तेदारी में हो रहे देवी जागरण में शामिल होने आई थीं। सोमवार शाम को फफूंद रेलवे स्टेशन के पास एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई थी।
जीआरपी चौकी इंचार्ज फफूंद अजीत कुमार ने बताया कि कानपुर देहात स्थित थाना मंगलपुर क्षेत्र के गांव कुंतलिया निवासी मन्नौ (60) सोमवार को रिश्तेदारी में आयोजित जागरण में शामिल होने आई थी। सोमवार शाम फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। महिला के पास मिले बैग से मिली पर्ची से मोबाइल फोन नंबर, ट्रेन का टिकट 800 रुपये मिले थे।
पर्ची से मिले मोबाइल के आधार पर महिला के बेटे सर्वेश को सूचना दी गई। मंगलवार को महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद जीआरपी ने शव परिजन के सुपुर्द कर दिया, जिसे लेकर परिजन गांव के लिए रवाना हो गए।