फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Body of woman found after jumping into canal from auto

Auraiya News: ऑटो से उतरकर नहर में छलांग लगाने वाली महिला का मिला शव

Wed, 10 Jun 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 10 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Body of woman found after jumping into canal from auto
फोटो-30 मृतक विनीता। फाइल फोटो
अयाना। थानाक्षेत्र के मुढ़ी रसूलपुर में सोमवार दोपहर को ऑटो से उतरकर नहर में छलांग लगाने वाली महिला का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

घटना के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी एसडीआरएफ की टीम ने करीब 24 घंटे में मशक्कत के बाद गांव पन्हर पुल के पास से शव मिला।
अयाना थानाक्षेत्र के गांव मानपुर निवासी धीरेंद्र दोहरे ने बताया कि वह अपने बेटे अर्पित के साथ मुंबई में रहकर पिज्जा बनाते हैं। सोमवार को उनकी 46 वर्षीय पत्नी विनीता भीखेपुर बाजार में खरीदारी करने गई थीं। दोपहर करीब दो बजे बाजार से वापस घर लौटते समय मुढ़ी के पास उसने अचानक ऑटो रुकवाया और नहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

मंगलवार दोपहर को पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पन्हर पुल के पास महिला का शव उतराता मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed