फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Body of son of health worker found on railway track

रेल ट्रैक पर मिला स्वास्थ्य कर्मी के पुत्र का शव

Sat, 12 Dec 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Body of son of health worker found on railway track
दिबियापुर (औरैया)। शनिवार शाम दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर फफूंद-कंचौसी रेलवे स्टेशनों के बीच एक किशोर का शव संदिग्ध हालात में मिला। ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना पर पीछे आ रही तीन मालगाड़ियों को जहां का तहां खड़ा कर दिया गया। बाद में शव की शिनाख्त स्वास्थ्य कर्मी के पुत्र के रूप में हुई।
विज्ञापन

शनिवार की शाम दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के डाउन ट्रैक से गुजर रही 02566 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन के ड्राइवर ने कंचौसी रेलवे स्टेशन पर सूचना दी कि एक शव फफूंद-कंचौसी के बीच डाउन रेल ट्रैक पर पड़ा है। जैसे ही सूचना मिली तो पीछे आ रही ट्रेनों को नियमानुसार घटना स्थल से गुजारने से रोक दिया गया। शव को रेल ट्रैक से हटाने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया। इस दौरान तीन मालगाड़ियां लगभग 15 मिनट तक खड़ी रहीं।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर शाम लगभग साढ़े सात बजे दिबियापुर के एसआई संजय दत मौके पर पहुंचे। बाद में शव की शिनाख्त छवि प्रताप उर्फ गोलू (16) पुत्र महेश निवासी संत रविदास नगर दिबियापुर के रूप में हुई। मृतक के पिता फफूंद पीएचसी में बीएचडब्लू के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में औरैया में कोरोना कंट्रोल रूम में ड्यूटी कर रहे हैं। हालांकि परिजन यह नहीं बता सके कि मृतक रेल ट्रैक पर कैसे पहुंचा। मृतक कक्षा 12 वीं का छात्र था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed