फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Body of newborn found floating in canal

Auraiya News: नहर में बहता मिला नवजात का शव

Thu, 02 Jul 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Body of newborn found floating in canal
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जलौखर से निकली नहर में एक नवजात बच्ची का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव के निवासी हरगोविंद ने नहर में नवजात को बहते देखा। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नवजात को नहर से बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंची। हालांकि, डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरुआती छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह नवजात बच्ची किसकी है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आसपास के इलाकों और अस्पतालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed