{"_id":"664e3441eb739380d8086cea","slug":"body-of-female-postman-found-hanging-in-a-closed-room-under-suspicious-circumstances-auraiya-news-c-211-1-aur1002-112482-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: संदिग्ध हालात में बंद कमरे में फंदे पर मिला महिला पोस्टमैन का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: संदिग्ध हालात में बंद कमरे में फंदे पर मिला महिला पोस्टमैन का शव
विज्ञापन
अजीतमल। बाबरपुर कस्बा के मोहल्ला लक्ष्मी नगर स्थित एक किराए के मकान की छत से लगे एंगल पर साड़ी के फंदे से महिला का शव बुधवार सुबह लटका मिला। उसके चार वर्षीय बच्चे की रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दरवाजे को खोला। मकान मालिक की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका प्रकट की।
कोतवाली क्षेत्र के रोशंगपुर गांव निवासी अवंतिका मिश्रा की गांव के ही सत्यम बाजपेई के साथ विवाह हुआ था। अवंतिका का पांच वर्षीय बेटा अथर्व है। बीते कुछ वर्षों से अवंतिका का अपने पति सत्यम से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पति सत्यम दिल्ली में रहकर वाहन चालक का काम करता है। अवंतिका क्षेत्र के अमावता गांव स्थित पोस्ट ऑफिस में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत थी।
पिछले कुछ महीनों से पति से अनबन होने के चलते वह लगभग 15 दिन पहले से बाबरपुर कस्बा के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में अरविंद के मकान में किराए पर कमरा लेकर अपने बेटे अथर्व के साथ रह रही थी। मंगलवार रात रोजाना की तरह अवंतिका अपने पुत्र के साथ छत पर सोने गई थी। बुधवार सुबह अवंतिका मॉर्निंग वॉक के लिए भी घर से नहीं निकलीं। सुबह होने पर छत पर सो रहा अथर्व नीचे उतर कर आया।
विज्ञापन
तब पता चला कि अवंतिका रात में किसी समय छत से नीचे उतरकर कमरे में आ गई थी। अंदर से बंद कमरे का दरवाजा न खुलने पर अथर्व ने रोना शुरू कर दिया। यह देख मकान मालिक और अन्य किरायेदार भी एकत्र हो गए। इस खिड़की की दराजों से झांककर अंदर देखा गया तो अवंतिका का शव छत पर लगे एंगल से साड़ी के फंदे के सहारे लटका दिखाई दिया।
मकान के आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र होने पर मकान मालिक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नायब तहसीलदार अशोक अहिरवार के साथ पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा, कोतवाल राजकुमार सिंह ने लोगों के साथ किसी तरह कुंडी को तोड़कर दरवाजा खोला। अवंतिका के शव को नीचे उतरवाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इस दौरान साक्ष्य भी जुटाए गए। पुलिस ने उसके मायके में सूचना दी। अवंतिका के भाई अभिषेक और मां राधा मिश्रा ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाए जाने की आशंका प्रकट की। उधर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव का पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत होने का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने पर मामले की जांच करते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उधर, सूत्रों के अनुसार मृतका का पति गांजे का शौकीन था। इसके चलते आए दिन उसका पत्नी से झगड़ा होता रहता था। कुछ दिन पहले हुए विवाद में उसने पत्नी के साथ मारपीट कर दी थी। इस पर पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी। वहीं मृतका को रील बनाने का भी शौक था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अवंतिका का ससुराल और न मायके से संबंध थे
अजीमल के लक्ष्मीनगर मोहल्ले में अपने पांच वर्ष के बेटे अथर्व के साथ अकेली रह रही अवंतिका मिश्रा का शव बुधवार सुबह बंद कमरे में एंगल में साड़ी से लटका मिला। अवंतिका के पिता का कुछ वर्ष पहले देहांत हो चुका था। मौके पर पहुंचीं मां राधा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वह बार बार यह कह रही थी कि इश्क ने मेरी बेटी की जान ले ली है। परिजनों ने बताया कि मृतका का अपने ससुरालियों से मन मुटाव चल रहा था। वह न तो ससुराल और न ही मायके से ज्यादा संबंध रखती थी। वह अकेली अपने पुत्र के साथ रहती थी।