फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Body elections: sale of pamphlets and nominations from today

निकाय चुनाव: पर्चों की बिक्री और नामांकन आज से

Mon, 17 Apr 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 17 Apr 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Body elections: sale of pamphlets and nominations from today
फोटो-16एयूआरपी-21- सदर तहसील में नामांकन के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग। संवाद
विज्ञापन

फोटो-16एयूआरपी-22- तहसील में नामांकन के लिए तैयारियां करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जिले के निकायों में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा करने का काम सोमवार से शुरू होगा। जिला प्रशासन सुव्यवस्थित तरीके से नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने की कवायद में जुटा है। रविवार को देर शाम तक सातों निकाय में बैरिकेडिंग कार्य को अंतिम रूप दिया गया।
अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों के समर्थकों का नामांकन कक्ष से 200 मीटर की परिधि में प्रवेश वर्जित किया गया है। समर्थकों को रोकने के लिए बैरिंकेडिंग कार्य पूरा किया जा चुका है। नगर पालिका, नगर पंचायत दिबियापुर, नगर पंचायत फफूंद के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए सदर तहसील सभागार व एसडीएम सभागार में नामांकन दाखिल होगा।
विज्ञापन

प्रत्याशी के साथ दो समर्थक वीडियोग्राफी की निगरानी में तहसील परिसर में पहुंचेंगे। पुलिस कर्मियों की तलाशी के बाद नामांकन कक्ष में प्रवेश मिलेगा। रिटर्निंग ऑफीसर कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया की निर्बाध रिकॉर्डिंग करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बिधूना तहसील सभागार में नगर पंचायत बिधूना व नगर पंचायत अछल्दा के अध्यक्ष व सभासद के प्रत्याशियों का नामांकन करेंगे। तहसील अजीतमल में नगर पंचायत अजीतमल-बाबरपुर व अटसू के प्रत्याशी नामांकन करेंगे।


आयोग के निर्देशों का कराया जाएगा पालन
अपर जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश का पालन कराया जाएगा। नियमों का उल्लघन करने वाले प्रत्याशी व उनके समर्थकों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed