फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bodies of two missing youths found near a tube well

Auraiya News: नलकूप के पास मिले दो लापता युवकों के शव

Thu, 14 Aug 2025 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 14 Aug 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Bodies of two missing youths found near a tube well
फोटो 14 एयूआरपी 14 अवनीश फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
फफूंद। घर से एक किमी दूर नलकूप के बरामदे में लापता दो युवकों के शव बृहस्पतिवार को मिले। दोनों बुधवार को लापता हुए थे। परिजनों ने सुबह ही थाने में गुदशुदगी दर्ज कराई थी। करीब सवा दो घंटे बाद शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने छानबीन की। जांच में पास ही में जहर की डिब्बी कोल्ड डि्रक की बोतल व कुछ दूर पर बियर की कैन भी मिलीं। इससे पुलिस व लोगों ने जहर खाने से मौत की आशंका जताई है। हालांकि इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। दोनों दोस्त हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव पसईपुर केशमपुर निवासी किसान रामबाबू कुशवाह का बेटा अवनीश (25) व श्रीप्रकाश का बेटा प्रिंस (18) बुधवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे। देर शाम तक दोनों घर नहीं पहुंचे। चितिंत परिजन ने उसकी तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चला। इस पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दोनों के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सर्विलांस से लोकेशन देखी तो दोनों के गांव पास होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

बाद में ग्रामीणों ने उनकी गांव के बाहर खेतों में तलाश की। दोपहर करीब सवा 12 बजे गांव निवासी छोटे लाल कुशवाहा के खेत पर स्थित नलकूप में बने बरामदे में दोनों के शव संदिग्ध हालात में मिले। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। घटनास्थल पर मिले शव के पास उल्टी की हुई थी। साथ ही शव से कुछ दूरी पर जहर की डिब्बी व कोल्ड डि्रंक की बोतल पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 50 मीटर दूर खेत में बियर की दो कैन व जहर की डिब्बी पड़ी मिली। इससे पुलिस जहर खाकर जान देने की आशंका जता रही है। अवनीश के पिता राम बाबू ने बताया कि दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। घर में ऐसी को बात भी नहीं हुई थी जिससे वह ऐसा कदम उठा लें। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। दोनों के शव पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। न ही परिजन किसी पर कोई आरोप लगाया। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो सकेगी। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

--------
अवनीश दो व प्रिंस तीन भाइयों में था छोटा

पुलिस पूछताछ में पिता राम बाबू ने बताया कि अवनीश का एक बड़ा भाई व दो बहने रजनी व करिश्मा हैं। वहीं, प्रिंस तीन भाइयों व एक बहनों में सबसे छोटा था।

फोटो 14 एयूआरपी 14 अवनीश फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

फोटो 14 एयूआरपी 14 अवनीश फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed