{"_id":"5e6e700a8ebc3ea7de45b84e","slug":"board-exam-copy-is-evaluated-from-today-auraiya-news-knp5505384167","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: बोर्ड परीक्षा कापी का मूल्याकंन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: बोर्ड परीक्षा कापी का मूल्याकंन आज से
विज्ञापन
औरैया। यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन सोमवार से शुरू हो रहा है। जिले में तीन मूल्यांकन केंद्रों पर 1510 परीक्षक कापी जांचेंगे। सभी केंद्रों पर मूल्यांकन की तैयारी पूरी हो चुकी है।
बोर्ड परीक्षा की कापियों को जांचने के लिए जिले में चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय औरैया, जिला पंचायत इंटर कालेज मुरादगंज व गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज बिधूना को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
इन केंद्रों पर वायस रिकॉर्डर व सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षक कापियां जांचेंगे। सभी केंद्रों की निगरानी डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से होगी। चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय के सह उपनियंत्रक राम प्रसाद ने बताया कि केंद्र पर 383 परीक्षकों को कापी जांचने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
केंद्र पर 86 हजार कापियां जांचने के लिए आवंटित की गई हैं। इनमें कुछ कापियां आनी बाकी हैं, जो सोमवार तक आ जाएंगी। मुरादगंज केंद्र के सह नियंत्रक प्रमोद यादव ने बताया कि केंद्र पर 772 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां एक लाख 44 हजार कापियों का मूल्यांकन होगा।
गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज के परीक्षा प्रभारी गौरव गुप्ता ने बताया कि केंद्र पर 82835 कापियां आई हैं। इन्हें जांचने के लिए 355 परीक्षक लगाए गए हैं। इंटर की कापी जांचने वाले एक परीक्षक को एक दिन में 45 व हाईस्कूल की कापी जांचने वाले एक परीक्षक को एक दिन में 50 कापी चेक करने के निर्देश दिए गए हैं।