फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   board exam

बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र में गड़बडिय़ों ने बढ़ाई छात्रों की परेशानियां

Sat, 15 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
board exam
औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड के परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्रों में काफी त्रुटियां मिल रही हैं। इससे छात्र-छात्राएं परेशान हैं। वहीं, कालेज प्रशासन का भी काम बढ़ गया है। हालांकि बोर्ड ने कालेजों को 25 फरवरी तक का समय त्रुटियां सुधारने का दिया है। यदि इस समय में त्रुटियां दुरुस्त नहीं की जाती हैं तो परीक्षार्थियों के जारी होने वाले प्रमाण पत्र में गलतियां स्वाभाविक हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल के परीक्षार्थी अनुज पोरवाल के प्रवेशपत्र में अंग्रेजी में माता जी का नाम ठीक था, लेकिन हिंदी में अलका के स्थान पर अल्का लिखा है। छात्र ने नाम दुरुस्त कराने के लिए विद्यालय प्रशासन से मांग की है। हाईस्कूल के ही परीक्षार्थी तान्या पाल के प्रवेशपत्र में भी माता जी के नाम पर गलती देखने को मिली। अंजली के स्थान पर अंजुली छपकर आया है। तान्या ने बताया कि अभिलेखों व बोर्ड परीक्षा के भरे गए फार्मों व कक्षा नौ में भरे गए फार्मों में सही प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन

यह त्रुटियां तो बानगी भर हैं। परीक्षार्थी, विषय, अभिभावक के नामों के अलावा परीक्षा केंद्रों के नाम गलत होने के साथ ही फोटो तक गलत छपे हैं। बोर्ड ने इस बार परीक्षार्थी और माता-पिता के नाम नामावली और प्रवेश पत्र हिंदी में भी दिए है। लेकिन इन नामों की हिंदी वर्तनी में त्रुटियां हैं। अधिकांश प्रवेशपत्रों में हिंदी में नाम गलत छपे देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक हृदय नारायण त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षार्थी की हर समस्या का समाधान होगा। नगर पालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रमाकांत मिश्रा ने बताया कि बोर्ड से प्रवेशपत्रों में त्रुटियों को सही करने के लिए 25 फरवरी तक का समय मिला है। छात्रों की समस्या को दूर किया जा रहा है। श्री गोपाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य भरत चंद्र गुप्ता ने बताया कि जिन छात्रों के प्रवेश पत्रों में त्रुटियां मिलीं हैं। उन्हें दुुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed