फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   board copies cheked from 16 march

16 मार्च से शुरू होगा बोर्ड परीक्षाओं की कापियों का मूल्यांकन

Fri, 06 Mar 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
board copies cheked from 16 march
औरैया। यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। मूल्यांकन 16 मार्च से होगा। जिले में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर मूल्यांकन सामग्री वितरित कर दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यंाकन तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है। जिले की कॉपियों को बाहर भेजा रहा है, तथा अन्य जनपदों की कॉपियां लाई जा रही हैं। शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत मूल्यांकन 16 मार्च से प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में मूल्यांकन के लिए तीन केंद्र बनाए गए है। इनमें चौ. विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय औरैया, जिला पंचायत इंटर कालेज मुरादगंज व गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज बिधूना शामिल है। मूल्यांकन का कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ वायस रिकार्डर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराया जाएगा। साथ ही केंद्र पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए मूल्यांकन केंद्र पर मूल्यांकन ड्यूटी में लगे शिक्षकों व कर्मचारियों के अलावा किसी अन्य को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन की तैयारी पूरी कर ली गई है। तीनों मूल्यांकन केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच वायस रिकार्डर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में मूल्यांकन कराया जाएगा।
हृदय नरायण त्रिपाठी (जिला विद्यालय निरीक्षक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed