फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bloody body of young man was found, family members expressed fear of murder

युवक का लहूलुहान शव पड़ा मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 17 Apr 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bloody body of young man was found, family members expressed fear of murder
मृतक के भाई आछेलाल से पूछताछ करते कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुजीत वर्मा। संवाद - फोटो : AURAIYA
रूरुगंज (औरैया)। कस्बा रूरुकला में एक युवक का शव रविवार सुबह घर से पांच सौ मीटर दूर बाल्मीकि मोहल्ले में सड़क पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे बड़े भाई ने शरीर पर चोटों के निशान और सिर से खून बहता देख हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रविवार सुबह पांच बजे खेतों पर काम करने जा रहे किसानों ने बाल्मीकि मोहल्ले में एक युवक को लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा देखा। लोगों ने उसकी पहचान रामरतन (50) पुत्र स्व. करन सिंह के रूप में कर उसके बड़े भाई आछे लाल को सूचना दी। आछे लाल जब तक मौके पर पहुंचा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके सिर से खून बह रहा था और शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान थे।
विज्ञापन

लोगों की जानकारी पर रूरुकला चौकी पुलिस व थोड़ी देर बाद कोतवाली प्रभारी बिधूना सुजीत वर्मा पहुंचे। उन्होंने मृतक के भाई आछे लाल से पूछताछ की तो उसने हत्या किए जाने की आशंका जताई। आछे लाल ने बताया कि उसका भाई शराब का लती था पर किसी से रंजिश नहीं थी। कोतवाली प्रभारी बिधूना ने बताया कि युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की आशंका पर इंस्पेक्टर का बड़बोलापन, वीडियो वायरल
बिधूना कोतवाली निरीक्षक सुजीत वर्मा द्वारा मृतक के पीड़ित भाई से जानकारी करने के दौरान बड़बोलेपन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें पूछताछ के दौरान मृतक के भाई की ओर से हत्या की आशंका जताने पर निरीक्षक सुजीत वर्मा से उन्होंने खुद ही निर्णय सुनाना शुरू कर दिया। कहा कि तुम्हारे भाई के पास न जर, न जोरू है और न ही जमीन। किसी की हत्या इन्हीं तीनों चीजों के लिए होती है। जिसमें तीनों चीजें तुम्हारे भाई के पास हैं नहीं, फिर ऐसे में कैसे कह सकते हो कि उसकी हत्या हुई है। प्रभारी निरीक्षक की पूछताछ को लेकर लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है।

 मौके पर जमा लोगों की भीड़। संवाद

मौके पर जमा लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed