Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   blood bank

पैथालॉजिस्ट के न आने से रुकी है लाइसेंस रिन्यूवल की प्रक्रिया

Mon, 19 Oct 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
blood bank
औरैया। सात साल से बंद पड़े ब्लड बैंक को शुरू कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग जोरशोर से जुटा है। तैयारियों की रफ्तार को देखते हुए उम्मीद है कि दीपावली तक जिले को ब्लड बैंक की सौगात मिल जाएगी। वहीं, पैथालॉजिस्ट के न आने से ब्लड बैंक के लाइसेंस के रिन्यूवल की प्रक्रिया रुक गई है। हालांकि अन्य कामों को तेजी से निपटाया जा रहा है। मालूम हो कि सात वर्ष से बंद पड़े ब्लड बैंक के मुद्दे को अमर उजाला ने अभियान चलाकर प्रमुखता से उठाया है। खबर का असर यह रहा कि बीते सप्ताह समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त कानपुर मंडल ने ब्लड बैंक के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी की। साथ ही डीएम से महीने भर में ब्लड बैंक का संचालन शुरू कराने को कहा। इसी के साथ तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

शहर के 50 शय्या जिला अस्पताल में 2013 में ब्लड बैंक का संचालन शुरू हुआ था। छह माह बाद जून 2013 पैथालॉजिस्ट का स्थानांतरण हो जाने के कारण बंद हो गया था। इसे फिर से शुरू करवाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। कृषि राज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि शासन से बात कर जल्द ही ब्लड बैंक को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह व सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव ब्लड बैंक को शुरू करने के लिए होने वाली हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। सात साल से बंद होने के कारण ब्लड बैंक की कई मशीनें खराब हो गई थी। जिन्हें पिछले दिनों इंजीनियरों से खराब हो चुके पुर्जों को बदलकर फिर से चालू कर दिया है। सीएमएस डॉ. लाखन सिंह ने बताया कि चालू हो चुकी मशीनों का कैलीब्रेशन हो गया है। अब पैथालॉलिस्ट के आने का इंतजार है। उनके आते ही लाइसेंस रिन्यूवल की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और ब्लड बैंक फिर से संचालित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वालिटी मैनेजर सुभाष ने बताया कि सोमवार को ब्लड बैंक में पेस्ट कंट्रोल का काम किया गया है। कमरा बंद होने के कारण यहां गंदगी ने घर बना लिया था। यहां मच्छर, मक्खियों ने अपना घर बना लिया था। छिड़काव से इनका लार्वा भी समाप्त हो जाएगा। बताया कि आने वाले मरीजों को डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए पेस्ट कंट्रोल का होना जरूरी होता है। यह प्रक्रिया महीने में एक बार होगी। कानपुर के वीआर इंटरप्राइसेस से आए फील्ड मैनेजर ब्रजेंद्र संचान ने बल्ड बैंक के सभी स्थानों पर पेस्ट कंट्रोल का छिड़काव किया। सुपर वाइजर जितेंद्र कुमार को निर्देश दिए है कि ब्लड बैंक की नियमित साफ-सफाई होती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed