फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Block Public Health Unit could not be started in CHC

Auraiya News: सीएचसी में शुरू नहीं हो सकी ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट

Sun, 01 Jun 2025 06:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 01 Jun 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
Block Public Health Unit could not be started in CHC
ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट। - फोटो : ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट।
अजीतमल। मरीजों को सहूलियत और सस्ते दामों में सभी जांचें करने के लिए सीएचसी में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) की स्थापना बेमतलब साबित हो रही है।
विज्ञापन


यहां भवन तैयार है और आधुनिक मशीनें भी आ चुकी हैं, लेकिन इन्हें चलाने के लिए स्पेशलिस्ट व कर्मचारियों की तैनाती नहीं है। ऐसे में मरीजों को जांच के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन



ब्लाॅक रोड स्थित सीएचसी के पीछे पड़ी जमीन पर स्वास्थ्य विभाग ने छह महीने पहले लाखों रुपये खर्च कर नई बिल्डिंग तैयार की गई थी। इसमें अलग- अलग जांचों के लिए अलग-अलग कमरों का निर्माण भी किया गया। मरीजों के बैठने के लिए एक हॉल भी बनाया गया है और पैथोलॉजी भी तैयार है, लेकिन स्पेशलिस्ट सहित अन्य स्टाफ की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन






सीएचसी अजीतमल के अधीक्षक डाॅ. अवनीश कुमार ने बताया कि स्पेशलिस्ट और स्टाफ उपलब्ध न होने के चलते कार्य शुरू नहीं हुआ है। स्पेशलिस्ट की तैनाती होते ही खून, पेशाब, बलगम, लिवर, गुर्दे व चर्बी आदि जांचें होना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed