{"_id":"60e5edeb8ebc3e9eb1287058","slug":"block-pramuckh-election-becomes-costly-auraiya-news-knp6388810121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की तरह ब्लॉक प्रमुखी का चुनाव भी हुआ मंहगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की तरह ब्लॉक प्रमुखी का चुनाव भी हुआ मंहगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी मंहगा हो गया है। दावेदार प्रतिष्ठा और वोटरों को लुभाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। कोई क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) को मनपसंद खाना खिला रहा है तो कोई उन्हें सैर करा रहा है।
ब्लॉक प्रमुखी के लिए एक नेता किंग मेकर की भूमिका में हैं। उन्होंने 15 दिन पहले से ही जीत के लिए जरूरी मतदाताओं को एक सुरक्षित स्थान पर रखा है। इन मतदाताओं को रोज मुंहमांगी डिश खिलाई जा रही है। एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त एडवांस दे दी गई गई है। वहीं एक दावेदार एक माह से मतदाताओं को बाहर की सैर करा रहे हैं। सुरक्षित सीटों के बजाय सामान्य सीटों पर मुकाबला रोचक होने की संभावना है। प्रमुखी का ताज किसके सर होगा, यह दस जुलाई के बाद पता चलेगा। अभी प्रत्याशी हर स्तर पर जोर आजमाइश में लगे हैं।
इन सीटों पर खास होगा चुनाव
अछल्दा, अजीतमल और सहार ब्लाक की सीटें अनारक्षित हैं। इन सीटों पर सपा, भाजपा के कई दिग्गजों की नजर है। इन क्षेत्रों के बीडीसी को मुंहमांगी रकम पहुंचाई जा रही है। वहीं सहार में एक नेता ने तो पहले से ही प्रमाण पत्र जमा करा लिए हैं।
विज्ञापन
अनुसूचित जाति पर मोहरा बनेंगे प्रत्याशी
जिले की औरैया और भाग्यनगर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इन सीटों पर इससे पहले कई दिग्गजों का कब्जा रहा है। सूत्रों की माने तो यही लोग अपने कुछ खास लोगों को मोहरा बनाकर चुनाव लड़ाने की तैयारी में है।
बीडीसी का एक पद रिक्त
जिले की सात ब्लॉकों में कुल 580 मतदाता थे। ब्लॉक एरवाकटरा में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के इस्तीफा देने के बाद कुल मतदाताओं की संख्या 579 रह गई है। जिसने इस्तीफा दिया है, वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताई जा रही है।
ब्लॉकवार मतदाताओं की संख्या
ब्लॉक मतदाता
औरैया सदर 95
भाग्यनगर 93
अजीतमल 75
सहार 86
बिधूना 83
अछल्दा 82
एरवाकटरा 65
-----------------
योग 579