फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BLO-Supervisor will conduct a survey

बीएलओ-सुपरवाइजर एक से घर-घर जाकर करेंगे सर्वेक्षण

Thu, 24 Sep 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
BLO-Supervisor will conduct a survey
औरैया। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण-2020 को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। इसमें तीनों तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, एडीओ पंचायत ने भाग लिया। एडीएम ने कहा कि एक अक्टूबर से बीएलओ व सुपरवाइजर घर-घर जाकर सर्वेक्षण का काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में एडीएम रेखाएस चौहान ने बीएलओ, सुपरवाइजर की ड्यूटी ऑनलाइन लगाने और ब्लॉक, तहसीलस्तर पर प्रशिक्षण दो दिन में दिए जाने के निर्देश एसडीएम, तहसीलदार को दिए। उन्होंने निर्वाचन गणना कार्ड (प्रारूप 7) को भरने के संबंध में विधिवत जानकारी दी गई। निर्वाचन गणना कार्ड में नाम बढ़ने, कटने और संशोधित किया जाएगा। इसे 12 नवंबर तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बीएलओ द्वारा ई-बीएलओ मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड करके इंस्टाल करेंगे। बीएलओ द्वारा मतदान केंद्र की सूचना, प्रत्येक सप्ताह परिवर्धन, विलोपन, संशोधन किए गए मतदाताओं की संख्या आदि का विवरण फीड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed