फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BKU leader met SP, demanding not to be harassed unnecessarily

एसपी से मिले भाकियू नेता, बेवजह परेशान न किए जाने की मांग

Thu, 03 Mar 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
BKU leader met SP, demanding not to be harassed unnecessarily
दिबियापुर । थाना क्षेत्र के गहेसर में युवक की गोली मार कर हत्या किए जाने के मामले में भाकियू के पदाधिकारी गुरुवार को एसपी से मिले। नेताओं ने ग्रामीणों को बेवजह परेशान न किए जाने की मांग की।ं पीड़ित परिवार ने भी आरोपियों को बचाए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गहसेर गांव में बीती 25 फरवरी की दोपहर विनय कुमार (25) का शव खेत में मिला था। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में मृतक के भाई रजनीश दीक्षित ने गांव के ही राहुल उर्फ पंडा, गौरव यादव, संजीव व राजकुमार यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के सप्ताह भर गुजर जाने के बावजूद पुलिस खाली हाथ है। गुरुवार को भाकियू भानु गुट के पदाधिकारियों ने गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से हाल जाना।
विज्ञापन

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने एसपी अभिषेक वर्मा से ककोर मुख्यालय में मुलाकात भी की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है, यदि वे बेकसूर हो तो उन्हें छोड़ दिया जाए। इस मामले में मृतक के भाई रजनीश दीक्षित ने एसपी को पत्र सौंपकर बताया कि अभी तक नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, बल्कि बेकसूर ग्रामीणों पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वे पुलिस के डर से खेत पर नहीं जा पा रहे हैं। एसपी से मिलने वालों में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तरुण शर्मा, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह सोनू रहे। एसपी ने आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी और सही आरोपियों को जल्द पकड़ा भी जाएगा। देर शाम एसपी ने गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया और लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed