फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJYM engaged in making youth voters from door to door

Auraiya News: घर-घर युवा मतदाता बनाने में जुटी भाजयुमो

Fri, 01 Dec 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 01 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
BJYM engaged in making youth voters from door to door
औरैया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा ने शुक्रवार को वोटर चेतना महाअभियान के तहत नगर में घर-घर संपर्क अभियान चलाया। तिलक इंटर कॉलेज और तिलक महाविद्यालय कैंपस में जिलाध्यक्ष भाजयुमो मोनू सेंगर और नगर संयोजक देवाशीष नायक ने छात्र-छात्राओं से संपर्क किया।
विज्ञापन


अभियान के तहत घर-घर संपर्क कर पात्र नये मतदाताओं को जोडऩे के लिए अभियान चलाया गया। प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा ने घर-घर जाकर संपर्क किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के सत्यापन, नये मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदाता सूची में सुधार करने के लिए भाजयुमो द्वारा भी ''''वोटर चेतना अभियान चलाया जा रहा है, जो 18 साल की उम्र पूरी कर चुके है या एक जनवरी 2024 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले हैं। उनके फार्म भरवा कर मतदाता बनाना है। जिनकी मृत्यु हो चुकी है या स्थान छोड़कर अन्य कहीं चले गये हैं अथवा फर्जी नाम मतदाता सूची में जुड़ा हो ऐसे मतदाताओं का नाम हटवाने के लिए फार्म भरवाना है। इसके लिए पार्टी द्वारा लंबे समय से वोटर चेतना अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए पार्टी द्वारा प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया था। पार्टी के सभी मंत्री, सांसद, विधायक व कार्यकर्ता मिलकर बूथ स्तर पर घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए वोटर चेतना अभियान चला रहे हैं ताकि मतदान की लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपने मताधिकार का अवसर समान रूप से प्राप्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed