फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP's ground was already cracked in 2022, BJP did not alert

Auraiya News: 2022 में ही दरक चुकी थी भाजपा की जमीन, नहीं चेते भाजपाई

Thu, 06 Jun 2024 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
BJP's ground was already cracked in 2022, BJP did not alert
औरैया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के चुनाव में इटावा लोकसभा सीट से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा की यह जमीन जनपद में वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में ही दरक गई थी। इसको पार्टी नेताओं ने कोई खास तवज्जो नहीं दी थी। आज स्थिति यह हुई कि लोकसभा चुनाव में यह पूरी तरह से धसक गई।
विज्ञापन


इटावा लोक सभा सीट भारतीय जनता पार्टी के हाथों से जा सकती है। इसका आभास पार्टी नेताओं को कतई नहीं था। पहले की तरह ही मोदी सरकार की योजनाओं का गुणगान कर जीतने की मंशा साफ उनके चेहरों पर साफ झलक रही थी। अब जब यह सीट पार्टी गवां बैठी है तो पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हैरान कर दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 के चुनाव में यदि भारतीय जनता पार्टी ने सबक लिया होता तो आज उन्हें यह दिन नहीं देखना पड़ता। वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में भाजपा ने जिले की औरैया विधान सभा, बिधूना विधान सभा और दिबियापुर विधान सभा सीट पर अपना कब्जा जमाया था, लेकिन 2022 के विधान सभा चुनाव में भाजपा को दिबियापुर और बिधूना विधान सभा की सीट गंवानी पड़ी थी। इससे पार्टी ने कोई सबक नहीं लिया। 2017 के चुनाव में मोदी लहर में तीन सीटें भाजपा के खाते में आईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में औरैया विधान सभा में रमेश दिवाकर (भाजपा) ने 45.22 प्रतिशत यानी 83580 मत पाकर भीमराव आंबेड़कर (बसपा) प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की थी। तो वहीं दिबियापुर विधान सभा में लाखन सिंह राजपूत (भाजपा) ने 37.30 प्रतिशत यानी 71480 मत प्राप्त कर सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव को हराया था।
इसी प्रकार बिधूना विधानसभा में विनय शाक्य (भाजपा) ने 37.51 प्रतिशत यानी 81905 मत पाकर दिनेश वर्मा (सपा) को हराकर जीत प्राप्त की थी। इस प्रकार तीनों विधान सभाओं में भाजपा का परचम फहर चुका था, लेकिन 2022 के विधान सभा चुनाव में बिधूना विधान सभा सीट पर रिया शाक्य (भाजपा) को 39.19 प्रतिशत यानी 89492 मत ही मिले थे जबकि रेखा वर्मा (सपा) ने 42.59 प्रतिशत यानी 97257 मत प्राप्त कर जीत हासिल की थी।
दिबियापुर विधान सभा से लाखन सिंह राजपूत (भाजपा) को 40.10 प्रतिशत यानी 80392 मत मिले थे। लेकिन प्रदीप यादव ने 40.34 प्रतिशत यानी 80865 मत पाकर जीत दर्ज कराई। दोनों सीटों पर सपा का कब्जा हुआ। विधान सभा औरैया में गुड़िया कठेरिया (भाजपा) ने 45.28 प्रतिशत यानी 88631 मत पाकर सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे को पराजित कर भगवा ध्वज फहराया था।
तब सपा प्रत्याशी को 33.81 प्रतिशत यानी 66184 मत ही प्राप्त हुए थे। 2017 की अपेक्षा 2022 के चुनाव में भाजपा ने कुछ ही अधिक मत प्राप्त किए थे जबकि सपा ने बेहतर प्रदर्शन कर भाजपा से अधिक मत प्राप्त कर भाजपा से अपनी सीटों को छीनने का काम किया था।


----------------------------------

2024 में भाजपा को मिले मत

2024 के चुनाव में औरैया विधान सभा में भाजपा को 74609 मत मिले, जबकि सपा को 88556 मत प्राप्त हुए। दिबियापुर विधान सभा में भाजपा को 74285 मत प्राप्त हुए। जबकि सपा को 91496 मत मिले। इसी प्रकार बिधूना विधान सभा में भाजपा को 80007 और सपा को एक लाख 19 हजार 843 मत मिले। तीनों विधान सभाओं में सपा के वोटों का प्रतिशत भाजपा के वोट प्रतिशत से अधिक देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed