फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   "BJP will win in the elections'

‘विधानसभा चुनाव में जीतेगी भाजपा’

Tue, 23 Feb 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Tue, 23 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
"BJP will win in the elections'
शहर के तिलक नगर मोहल्ला स्थित नारदानंद इंटर कालेज में भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. बृजबिहारी शर्मा का चतुर्थ श्रद्धाजंलि समारोह मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्रा का कार्यकर्ताआें ने स्वागत किया। श्रद्धांजलि समारोह में भाजपाइयों ने विधानसभा चुनाव में विजयी पताका फहराए जाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि मनोज मिश्रा ने कहा कि स्व. बृजबिहारी शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साधारण से दिखने वाले शांत, सरल और हर बाधा को पार करते हुए आगे बढ़ते रहने वाले आदर्श व्यक्ति थे। वह भारतीय जनता पार्टी के एक सफल नेता थे। भारतीय जनता पार्टी के इटावा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन ने कहा कि स्व. बृजबिहारी लाल शर्मा भाजपा के एक कर्मठ एवं जुझारू नेता थे उन्हाेंने भारतीय जनता पार्टी को बहुत योगदान दिया है।
विज्ञापन


हम सभी को उनके आदर्शो पर चलकर पार्टी को आगे बढाए। उन्हाेंने आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं पर पदाधिकारियों से जीजान से जुटने की अपील की। उन्हाेंने कहा कि संतोष शर्मा ने यह जो श्रद्धाजंलि समारोह का आयोजन किया है वह एक सराहनीय कार्य है। उन्हाेंने कहा कि स्व. बृजबिहारी शर्मा पार्टी के वरिष्ठ नेता थे उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। इस मौके पर कृपाल शुक्ला, हरिओम शर्मा, संतोष कुमार उर्फ लल्ला शर्मा, मिथलेश शुक्ला, उत्तम शुक्ला, विक्रांत दुबे, सर्वेश कठेरिया, अमरचंद्र राठौर, श्यामू अवस्थी आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed