{"_id":"69ed0c558fdb3d75be02f4c5","slug":"bjp-to-organise-public-outrage-march-at-mandal-level-till-30th-auraiya-news-c-211-1-aur1006-143731-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भाजपा मंडल स्तर पर 30 तक निकालेगी जन आक्रोश मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भाजपा मंडल स्तर पर 30 तक निकालेगी जन आक्रोश मार्च
Sun, 26 Apr 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
औरैया। भारतीय जनता पार्टी महिला जन आक्रोश अभियान चलाने जा रही है। जिलेभर में मंडल स्तर पर महिलाओं व छात्राओं से भाजपा नेता और कार्यकर्ता संपर्क करेंगे।
पार्टी के मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने बताया कि महिला जन आक्रोश अभियान के तहत महिला व छात्रा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक मंडल में जन आक्रोश मार्च भारतीय जनता पार्टी 30 अप्रैल तक निकालेगी। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया गुलाब सिंह महाविद्यालय औरैया, तिलक महाविद्यालय औरैया, प्रकाश चंद महाविद्यालय ककोर में छात्राओं से संवाद करेंगी।
अजीतमल की नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक जनता महाविद्यालय अजीतमल व अटसू नगर पंचायत की अध्यक्ष इंदु गुप्ता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर हैदरपुर व एससी एसटी आयोग की सदस्य नीरज गौतम फार्मेसी कॉलेज दिबियापुर, गुरुदेव इनोवेटिव कॉलेज दिबियापुर में संपर्क करेंगी।
विज्ञापन
इसी तरह जिला उपाध्यक्ष मंजू चौहान डॉक्टर राम मनोहर लोहिया कॉलेज बिधूना, मुन्नू लाल द्विवेदी महाविद्यालय सहार, बाबूराम मोहनलाल महाविद्यालय राठगांव बिधूना, जिला महामंत्री मनु राजपूत श्रीरामकुमार भारती महाविद्यालय फफूंद, राजरानी महाविद्यालय दिबियापुर, महामाया पॉलिटेक्निक कॉलेज कन्हई का पुरवा दिबियापुर में संपर्क करेंगी।
बताया गया कि जिला मंत्री रविंदी शाक्य दादाजी महाविद्यालय एरवाकटरा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज कुदरकोट में छात्राएं संपर्क अभियान चलाएंगी। (संवाद)